Published : Feb 21, 2026, 03:33 PM ISTUpdated : Feb 21, 2026, 05:23 PM IST
Lift Viral Rescue Video: सोशल मीडिया पर वायरल 41 सेकेंड के वीडियो में एक किशोरी ने खराब लिफ्ट में फंसने वाले दो बच्चों को साहस और सूझबूझ से बचा लिया। वीडियो ने सुरक्षा और हिम्मत का बड़ा संदेश दिया, यूजर्स कर रहे जमकर तारीफ।
41 सेकेंड के वायरल वीडियो ने दिखाई हिम्मत और सूझबूझ
फ्लैट में मौजूद लिफ्ट कभी-कभी खतरनाक और जानलेवा हो जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लिफ्ट ऐसे ही लिफ्ट का वीडियो वायरल हो रहा है। 41 सेकेंड का यह वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। इसे देखकर लोग हैरान भी हैं और गर्व भी महसूस कर रहे हैं। इस क्लिप में एक लड़की लिफ्ट में फंसे 2 मासूम बच्चों को बचाने के लिए संघर्ष करती नजर आ रही है। लड़की के स्मार्ट तरीके और गजब की दिलेरी ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया। वीडियो कहां का है, कब का है, इसकी सही जानकारी नहीं मिल सकी है।
24
41 सेकेंड के वीडियो में क्या है हैरतअंगेज...
वीडियो में दिख रहा है- 2 बच्चे और एक लड़की लिफ्ट में हैं। बच्चे लिफ्ट से बाहर निकलने की कोशिश करते हैं, तभी तरवाजा बंद होने लगता है। लड़की के हाथ लगाने पर भी लिफ्ट का दरवाजा ओपन नहीं होता है। आमतौर पर बंद हो रहा लिफ्ट का दरवाजा हाथ या पैर लगाने पर खुल जाता है। यहां वो नहीं हुआ। लड़की बहुत संघर्ष करती है। चीखती और चिल्लाती है। अंदर बंद 2 मासूम बच्चे भी बाहर निकलने के लिए संघर्ष करते नजर आते हैं। लड़की कभी हाथ तो कभी पैर लिफ्ट के बीच में लगाती है और दरवाजा खोलने का प्रयास करती है।
यह मशक्कत कुछ देर तक चलता है। लड़की ने सबसे तगड़ा दिमाग जो लगाया वो था कि उसने अपने दोनों हाथ और पैर लिफ्ट के बीच से नहीं हटाया। अगर वो हटा देती तो दरवाजा बंद हो जाता और मासूम फंसे रह जाते। लड़की की आवाज सुनकर तभी आसपास की 2-3 महिलाएं भी आ गईं। एक महिला लिफ्ट के दरवाजे को खोलने लगी तभी स्पीड के साथ लड़की अंदर घुस गई और एक-एक करके दोनों बच्चों को उठाकर दूसरी तरफ खड़ी महिला को दे दिया..।
जैसे ही दोनों बच्चे निकले, वो भी बाहर आ गई और लिफ्ट का दरवाजा बंद हो गया। वहां के लोगों ने राहत की सांस ली। अब लड़की के स्ट्रगल का यह वीडियो 41 सेकेंड का है। सोशल मीडिया पर लड़की को रियल हीरो बता रहे हैं। आइए देखते हैं कुछ रिएक्शन्स...
34
Real Champion तो किसी ने लड़की को कहा Little Hero, पढ़ें यूजर्स रिएक्शन
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने उसे लिटिल हीरो बताया। दूसरे यूजर ने लिखा, “वाह! इतनी छोटी लड़की में कितनी जबरदस्त समझदारी और जिम्मेदारी है। बड़े लोग आ गए, फिर भी वह पीछे नहीं हटी।” कई लोगों ने इसे ‘प्रेजेंस ऑफ माइंड’ और ‘क्विक थिंकिंग’ का बेहतरीन उदाहरण बताया।
वीडियो देखकर यूजर्स ने गंभीर सवाल भी उठाया है। लोगों का मानना है कि लिफ्ट में यह टेक्निकल खराबी है। इस तरह बड़े हादसे हो जाते हैं। लिफ्ट के अंदर खोलने और बंद करने का बटन होता। लिफ्ट में एक सेंसर भी होता है, जो हाथ या पैर लगाने पर आसानी से खुल जाता है। यहां वह सेंसर वर्क नहीं कर रहा था। इस टेक्निकल खराबी की पूरी जिम्मेदारी वहां की सोसाइटी की है। सोसाइटी से सवाल पूछना चाहिए।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।