संसद के बाहर प्रदर्शन हुआ हिंसक! अभिजीत दीपके की हिरासत पर दावे-प्रतिदावे, कई लोग घायल

Published : Jul 20, 2026, 03:46 PM IST
Abhijeet Deepke Detention Claim Sparks Row Amid Parliament Protest in Delhi

सार

Abhijeet Deepke Detained: दिल्ली में संसद के बाहर प्रदर्शन के दौरान CJP ने अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने का दावा किया, जबकि दिल्ली पुलिस ने इससे इनकार किया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, आंसू गैस, हिरासत और घायलों के दावों के बीच जानिए पूरा घटनाक्रम।

Abhijeet Deepke News: दिल्ली में सोमवार को संसद भवन के आसपास उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थक प्रदर्शन करते हुए संसद की ओर बढ़ने लगे। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद आंसू गैस के गोले छोड़े गए और कई लोगों को हिरासत में लिया गया। इस बीच CJP ने दावा किया कि उसके नेता अभिजीत दीपके को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया गया है, जबकि दिल्ली पुलिस ने इस दावे से इनकार किया है।

संसद के करीब पहुंचे प्रदर्शनकारी, सुरक्षा व्यवस्था हुई सख्त

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक संसद भवन के करीब पहुंच गए। कुछ प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा घेरा पार करने की कोशिश की, जिसके बाद संसद की सुरक्षा तत्काल बढ़ा दी गई और मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिया गया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे, जिसके बाद प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो गए। उस समय संसद के भीतर प्रधानमंत्री समेत कई सांसद मौजूद थे।

इससे पहले सुबह कुछ प्रदर्शनकारी राजीव चौक और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन तक पहुंच गए थे। वहीं, कुछ लोग बैरिकेडिंग पार कर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के आसपास भी पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया।

 

 

यह भी पढ़ें: कहीं पीठ पर लाठियों के निशान तो कहीं बिखरी चप्पलें, जंतर-मंतर की 7 सबसे लेटेस्ट तस्वीरें

अभिजीत दीपके की हिरासत पर दावे-प्रतिदावे, केजरीवाल ने की अपील

CJP ने आरोप लगाया कि अभिजीत दीपके को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया गया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने की बात सही नहीं है।

उधर, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो संदेश जारी कर केंद्र सरकार से प्रदर्शनकारी युवाओं की बात सुनने की अपील की। उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज या बल प्रयोग की बजाय संवाद का रास्ता अपनाया जाना चाहिए।

 

 

दोनों पक्षों के आरोप, घायलों को लेकर अलग-अलग दावे

प्रदर्शन के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। CJP का दावा है कि पुलिस कार्रवाई के दौरान गीतांजलि जी के साथ मारपीट हुई, उनके बाल खींचे गए और एक 12 वर्षीय बच्ची समेत 40 से 50 लोग घायल हुए।

वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स के पास पथराव किया, जिसमें एक सब-इंस्पेक्टर घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों को अलग-अलग स्थानों पर ले जाया गया है ताकि वे दोबारा एकत्र होकर कानून-व्यवस्था प्रभावित न कर सकें। साथ ही, उनके बैकग्राउंड की जांच भी की जाएगी।

फिलहाल, अभिजीत दीपके की हिरासत और झड़प में घायल लोगों को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के दावों में स्पष्ट अंतर है। आधिकारिक जांच और आगे की जानकारी आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी।

यह भी पढ़ें: अभिजीत दिपके ने यूं हीं खत्म नहीं की है भूख हड़ताल, इसके पीछे छिपा है सोनम वांगचुक का मास्टर प्लान

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

बीच सड़क पर बंद हो गई Electric Car, फिर सेना के जवान ने जो किया... Video जीत रहा करोड़ों दिल
Good News मिलते ही Abhijeet Dipke ने तोड़ दिया अपना अनशन