
महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के संतुक पिंपरी गांव से एक भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। दिल्ली पुलिस से रिहा होने के बाद CJP अध्यक्ष अभिजीत दिपके अपने गांव पहुंचे और अपनी दिवंगत दादी को श्रद्धांजलि दी। दादी के अंतिम संस्कार वाली जगह पर बैठकर अभिजीत अपने आंसू नहीं रोक पाए और फूट-फूटकर रोने लगे। दिल्ली से लौटने के बाद दादी को याद करते अभिजीत का यह पल बेहद मार्मिक है। देखिए हिंगोली से आई ये भावुक तस्वीरें और पूरा घटनाक्रम।