
आगरा के फतेहाबाद से खाकी का एक ऐसा चेहरा सामने आया है, जो कानून-व्यवस्था से आगे इंसानियत की तस्वीर दिखाता है। गांव नरी में चार साल से एक जर्जर झोपड़ी में अकेली रह रहीं बुजुर्ग विधवा भूरी देवी के पास जब पुलिस पहुंची तो वह डर गईं। उन्हें लगा कि कहीं पुलिस उनका आखिरी सहारा भी छीनने तो नहीं आई। लेकिन कुछ ही देर में हालात बदल गए। पुलिस टीम राशन, फल और जरूरी सामान लेकर उनकी मदद के लिए पहुंची थी।
नरी गांव की एकांत जगह पर बनी कच्ची झोपड़ी ही भूरी देवी का पिछले चार साल से घर है। बारिश, सर्दी और गर्मी के बीच वह बेहद सीमित साधनों में जिंदगी गुजार रही हैं। पुलिस के पहुंचने पर उन्होंने बताया कि सुबह उन्होंने बासी रोटी खाई थी। घर में इतना राशन भी नहीं था कि वह ताजी रोटी बना सकें। उनकी स्थिति देखकर पुलिस टीम ने तुरंत मदद का फैसला किया।
आगरा
• *आगरा के फतेहाबाद में मिशन शक्ति के तहत पुलिस की मानवीय पहल*
• *झोपड़ी में अकेली रह रही बुजुर्ग विधवा भूरी देवी को पहुंचाई मदद*
• एसीपी इमरान अहमद डौकी पुलिस टीम के साथ पहुंचे महिला के घर
• घर में आटा नहीं, बासी रोटी खाकर गुजारा कर रही थीं बुजुर्ग
• पुलिस ने आटा, खाद्य सामग्री और साड़ी भेंट की
• पुलिस की गाड़ियां देखकर घबराईं भूरी देवी, मदद मिलने पर हुईं भावुक
• गांव की महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के प्रति किया जागरूक
• थाना डौकी क्षेत्र के गांव नरि का मामला
— Nitin Uppadhyay (@NitinUpadhyay2) October 14, 2026
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में महंगाई ने छीनी थाली की रोटी? ग्लोबल हंगर रिपोर्ट में सामने आई चिंताजनक तस्वीर
मिशन शक्ति अभियान के तहत ACP फतेहाबाद इमरान अहमद अपनी टीम के साथ भूरी देवी का हाल जानने पहुंचे थे। लेकिन पुलिस की गाड़ी और जवानों को देखकर बुजुर्ग महिला सहम गईं। उन्हें आशंका हुई कि शायद उनकी कच्ची झोपड़ी भी हटाई जाने वाली है। ACP ने उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस उन्हें परेशान करने नहीं, बल्कि मदद करने आई है। इसके बाद टीम ने उनके लिए जरूरी खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई।
भूरी देवी को आटा, दाल, चावल, तेल, ताजी सब्जियां और फल दिए गए। महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें साड़ी और घरेलू जरूरत का अन्य सामान भी उपलब्ध कराया। पुलिस अधिकारियों ने उनके रहने के लिए स्थायी व्यवस्था कराने की दिशा में भी पहल का भरोसा दिया है।
इसके लिए ग्राम प्रधान और स्थानीय प्रशासन से बातचीत करने की बात कही गई है, ताकि सरकारी योजना के तहत उन्हें आवास मिल सके। यह पहल बताती है कि जरूरतमंद लोगों तक सरकारी तंत्र की पहुंच सिर्फ कार्रवाई तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि मुश्किल समय में मदद का हाथ भी बढ़ना चाहिए।
यह भी पढ़ें: 'नवरात्रि में चिकन...' पीलीभीत के उस वीडियो में क्या है, जिसपर भिड़ गई BJP-SP?
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।