
Air India Express Flight News: Air India Express की एक फ्लाइट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो को लेकर दावा किया गया है कि फ्लाइट के रनवे पर चलते समय कुछ यात्री अपनी सीटों पर बैठने के बजाय विमान के अंदर खड़े नजर आए। मामला फ्लाइट नंबर IX 1236 से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
अमिताभ दास नाम के एक यूजर ने X पर यह वीडियो शेयर किया। पोस्ट के साथ उन्होंने Air India Express की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया। उनका दावा था कि विमान के रनवे पर चलते समय कुछ यात्री खड़े थे। यूजर ने पोस्ट में आरोप लगाया कि टेकऑफ से पहले यात्रियों को बैठने और सीट बेल्ट लगाने के लिए जरूरी घोषणा भी नहीं की गई। उन्होंने इसे विमान की सुरक्षा व्यवस्था से जोड़ते हुए सवाल उठाया। हालांकि, सोशल मीडिया पर सामने आए इन दावों को फिलहाल स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं किया जा सका है। नीचे देखें वायरल वीडियो-
Passengers are standing and flight running, what a safety standard of @AirIndiaX flight IX 1236 pic.twitter.com/Axa0U9pn9Z
— Amitava Das (@Amitava35877067) September 21, 2026
मामले पर Air India Express ने X पर जवाब दिया। एयरलाइन ने कहा कि इस स्थिति से किसी तरह की चिंता हुई है तो उसे इसका खेद है। कंपनी ने साफ किया कि यात्रियों की सुरक्षा उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। एयरलाइन के मुताबिक, उसकी उड़ानें लागू सुरक्षा नियमों और तय प्रक्रियाओं के तहत संचालित की जाती हैं। कंपनी ने यह भी कहा कि उसके क्रू को उड़ान के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन कराने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: नन्हे हाथी के लिए 'नारायण' बनें मुछआरे, दिल छू लेगा रेस्क्यू वीडियो
विमान के टैक्सी करने और टेकऑफ की तैयारी के दौरान यात्रियों को अपनी सीट पर बैठना और सीट बेल्ट बांधना होता है। इस दौरान केबिन क्रू यात्रियों को जरूरी सुरक्षा निर्देश भी देता है। यही वजह है कि अगर विमान के चलने के दौरान यात्री खड़े नजर आते हैं तो ऐसी स्थिति सुरक्षा के लिहाज से सवाल खड़े कर सकती है। हालांकि, IX 1236 के इस मामले में वीडियो और सोशल मीडिया दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें- युगांडा की सड़क पर दिखा 'इंडियन ठेला', पानीपुरी बेचते अफ्रीकी युवक का VIDEO वायरल
इसी बीच केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने एयरपोर्ट ऑपरेशन में सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं करने की बात कही। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के साथ यात्रियों की सुविधा और भारत को ग्लोबल एविएशन हब बनाने की दिशा में हब-एंड-स्पोक मॉडल पर भी जोर दिया। वीडियो में देखें क्या कहा-
#WATCH | Delhi | On security lapse incident, Union Civil Aviation Minister Ram Mohan Naidu says, "One thing is that we want the security to be in fact, there should not be any compromise in terms of security detail in our airport operations, and the second is that we also want to… pic.twitter.com/YxKWhKQaM0
— ANI (@ANI) September 22, 2026
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।