Shivangi Singh Marriage: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह लव मैरिज कर रही हैं या अरेंज? जानिए कैसे तय हुई शादी

Published : Nov 12, 2026, 02:58 PM IST

Anant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह लव मैरिज कर रही हैं या अरेंज? होने वाले ससुर रणविजय कुमार सिंह ने रिश्ते का राज खोल दिया है। जानिए कैसे तय हुई शादी और कौन हैं दूल्हे ऋषिकेश कुमार।

PREV
15
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी सुर्खियों में

बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों खूब चर्चा में है। करोड़ों के गिफ्ट, लग्जरी कार, वीवीआईपी मेहमान और शाही इंतजाम के बीच एक सवाल सबसे ज्यादा पूछा जा रहा है कि आखिर शिवांगी सिंह लव मैरिज कर रही हैं या उनकी शादी परिवार की मर्जी से तय हुई है? अब इस सवाल का जवाब खुद उनके होने वाले ससुर रणविजय कुमार सिंह ने दे दिया है। उनके बयान से साफ हो गया है कि शिवांगी और ऋषिकेश का रिश्ता किस तरह तय हुआ।

25
शिवांगी सिंह की लव मैरिज या अरेंज मैरिज?

शिवांगी सिंह की शादी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच जब पत्रकारों ने ऋषिकेश के पिता रणविजय कुमार सिंह से रिश्ते की शुरुआत के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि यह रिश्ता परिवार की पहल पर आया था। उनके मुताबिक, समाज की परंपरा के अनुसार वधू पक्ष यानी अनंत सिंह के परिवार की ओर से बेटे के लिए रिश्ता आया था। इसके बाद दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से शादी का फैसला लिया। इस बयान से इतना साफ है कि यह शादी पारिवारिक सहमति से तय हुई अरेंज मैरिज है, लव मैरिज नहीं।

35
कौन हैं शिवांगी के होने वाले पति ऋषिकेश कुमार?

शिवांगी सिंह की शादी बिहटा निवासी ऋषिकेश कुमार से 25 नवंबर को होनी है। ऋषिकेश के पिता रणविजय कुमार सिंह सीआरपीएफ में कमांडेंट हैं। ऋषिकेश की शुरुआती पढ़ाई अहमदाबाद में हुई, जबकि उन्होंने आगे की पढ़ाई अमेरिका से पूरी की है। उन्होंने ग्रेजुएशन और एमबीए करने के बाद अमेरिका में ही काम शुरू किया। उनकी बहन भी अमेरिका में डॉक्टर हैं।

45
करोड़ों के गिफ्ट से लेकर शाही शादी तक, क्या है खास?

इस शादी को भव्य बनाने की तैयारियां चल रही हैं। चर्चा है कि अनंत सिंह अपने दामाद को करीब 2.5 से 3 करोड़ रुपये की लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट कर सकते हैं। वहीं, बेटे अभिनव के जनेऊ संस्कार पर बीएमडब्ल्यू देने की भी चर्चा है।

55
शिवांगी सिंह और ऋषिकेश कुमार की शादी के कार्यक्रम

शादी के कार्यक्रम 20 नवंबर को फलदान और तिलक से शुरू होंगे। 23 नवंबर को हल्दी, 24 नवंबर को मेहंदी और संगीत होगा, जबकि 25 नवंबर को बारात और विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इस शादी में मेहमानों की बड़ी मौजूदगी और करीब चार लाख लोगों के प्रीतिभोज की व्यवस्था भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories