APEC Summit 2026: जिनपिंग के डिनर में ट्रंप-पुतिन का जोरदार वेलकम, एक फ्रेम में दुनिया के दिग्गज!

Published : Nov 19, 2026, 12:29 PM IST
China Russia US at APEC Summit 2026

सार

चीन में APEC 2026 डिनर में शी जिनपिंग ने ट्रंप और पुतिन का स्वागत किया। कई देशों के प्रमुख इस दौरान मिले। नेताओं ने फैमिली फोटो भी खिंचवाई। वैश्विक कूटनीति की झलक देखने को मिली।

चीन के शेनझेन में APEC Summit 2026 के दौरान दुनिया के बड़े नेताओं का जमावड़ा देखने को मिला। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बुधवार शाम आयोजित गाला डिनर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान जिनपिंग के साथ उनकी पत्नी पेंग लियुआन भी मौजूद रहीं। ट्रंप और पुतिन ने भी एक-दूसरे से हाथ मिलाया और दुनिया के कई बड़े नेता एक साथ फैमिली ग्रुप फोटो में नजर आए। जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भी इस आयोजन में शामिल हुए। रेड कार्पेट से लेकर ग्रुप फोटो तक, इस डिनर में कूटनीति और वैश्विक ताकत की खास झलक देखने को मिली। आखिर APEC के इस मंच पर कौन-कौन से बड़े चेहरे पहुंचे? देखिए ये खास तस्वीरें।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Delhi Airport CCTV: टर्मिनल-3 में जबरन घुसने की कोशिश, CISF जवान ने ऐसे दबोचा शख्स
Tamil Nadu School Crime: स्कूल में हैवानियत! 3 साल के बच्चे को विनाइल शीट में लपेटकर बांधा, CCTV में कैद हुई करतूत