
Elephant football video: असम के नुमालीगढ़ से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक जंगली हाथी अचानक बोगीधोला खेल के मैदान में घुस आया। उस वक्त वहां कुछ बच्चे खेल रहे थे, जो हाथी को देखकर दूर भाग गए, लेकिन मैदान में फुटबॉल छोड़ गए। इसके बाद हाथी ने फुटबॉल के साथ खेलना शुरू कर दिया और उसे किक मारते हुए घूमने लगा।
इस अनोखी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वाइल्डलाइफ से जुड़ी एक यादगार घटना बन गई, जिसे पास मौजूद बच्चों ने भी देखा।
Assam - A wild elephant was filmed kicking a football at Bagidhala tea estate in Numaligarh while children watched from a safe distance.The boys had been playing when the animal walked onto the ground. They left the ball and ran. The elephant then kicked the ball around the empty… pic.twitter.com/CWQDQKf9mQ
— NextMinute News (@nextminutenews7) September 13, 2026
आपको बता दें कि असम में जंगली एशियाई हाथियों की बड़ी आबादी रहती है। इसलिए राज्य के कई हिस्सों में इंसानों और हाथियों का आमना-सामना होना आम बात है। हाथी अक्सर भोजन और पानी की तलाश में इंसानी बस्तियों के पास से गुजरते हैं और कई बार खेतों या आबादी वाले इलाकों में भी घुस जाते हैं।
यह घटना असम में हाथियों से जुड़ी एक और अनोखी घटना के कुछ ही दिनों बाद हुई है। पिछले हफ्ते, गोलाघाट जिले में एक जंगली हाथी के गले में ट्रैक्टर का टायर फंसा हुआ मिला था। कई घंटों की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने उस हाथी को बचाया था।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।