कस ली है चुनाव आयोग ने कमर! 7 तस्वीरों में देखिए केरल से असम तक क्या है तैयारी?

Published : Apr 08, 2026, 07:53 PM IST

Assembly elections 2026 : केरलम, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए कल यानि 9 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग है। जहां करोड़ों मतदाता 5 साल के लिए अपने राज्य की सरकार चुनेंगे। 

PREV
17

असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कल लोकतंत्र का महापर्व है। तीनों स्टेट में 9 अप्रैल 2026 को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होगा। करोड़ों जनता आगामी पांच साल के लिए सरकार चुनने के लिए वोटिंग करेगी। भारती चुनाव आयेग ने शांतपूर्ण मतदान के लिए कमर कस ली है। आइए तस्वीरें देखते हैं इलेक्शन कमीशन क्या है तैयारी...

27

पोलिंग बूथों के लिए निकले निर्वाचन अधिकारी

चुनाव आयोग ने वोटिंग से एक दिन पहले असम, केरल और पुडुचेरी के सभी पोलिंग बूथों पर अपने निर्वाचन अधिकारियों को ईवीएम मशीन के साथ भेज दिया है। तस्वीर में आप साफ तौर पर देख सकते हैं असम में मतदान केंद्र के लिए जाती हुए महिला कर्मचारी।

37

हर पोलिंग बूथ पर तैनात पुलिस फोर्स

चुनाव आयोग ने असम, केरल और पुडुचेरी के संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं। सेंटर पर पुलिस-फोर्स तैनात की गई है। इसलिए पुलिसकर्मी आज अपने अपने पोलिंग बूथ के लिए रवाना हुए।

47

मीटिंग के बाद निकले कर्मचारी

वोटिंग से एक दिन पहले तीनो राज्यों के हर जिले में निर्वाचन अधिकारियों की पहले मीटिंग की गई। इसके बाद उन्हें अपने अपने ब्लॉक के पोलिंग बूथ के लिए ईवीएम मशीन के साथ भेजा गया। 

57

समुद्र में नाव से गए कर्मचारी

चुनाव आयोग ने हर पोलिंग बूथ पर वोटिंग के सभी इंताजम किए हैं। एक वोटर के लिए कर्मचारी लगाया गया है। यह तस्वीर केरल की है, जहां समुद्र में वोट के जरिए मतदान सेंटर  पर जाते हुए निर्वाचन अधिकारी।

67

कल नेताओं की किस्मत का होगा फैसला

बता दें कि 9 अप्रैल को असम की 126, केरलम की 140 और पुद्दुचेरी की 30 सीटों पर किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों का भविष्य अब ईवीएम (EVM) में कैद होगा। शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव आयोग ने कमर कस ली है।

77

असम,केरल और पुडुचेरी में कितने मतदाता?

असम में 2.5 करोड़ मतदाता हैं। तो वहीं राज्य के 5.75 लाख युवा पहली बार मतदान करेगे। वहीं केरलम में 2.71 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 1.32 करोड़ पुरुष, 1.39 करोड़ महिलाएं शामिल हैं।  पुडुचेरी में कुल 9.44 लाख मतदाता हैं, जिनमें लगभग 4.43 लाख पुरुष, 5 लाख महिलाएं शामिल हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories