प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में रैली की। पीएम ने ममता सरकार पर  तीखा हमला करते हुए नारी सुरक्षा की गारंटी देते हुए दोषियों से हिसाब लेने का वादा किया। साथ ही कहा 4 मई के बाद कानून अपना काम करेगा। चाहे कोई बड़े से बड़ा गुंडा क्यों न हो... इस बार न्याय होकर रहेगा।

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जोर-शोर से प्रचार जारी है। सत्ता दल से लेकर विपक्ष तक इलेक्शन जीतने के लिए सारी ताकत झोंक रहे हैं। इसी बीच आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में रैली की। पीएम की जनसभा में जिस तरह से भीड़ उमड़ी थी, उसे देखकर तो यही कहा सकता है कि सत्ता में परिवर्तन हो सकता है। अगर यह भीड़ वोटों में तब्दील हो जाती है तो।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये खास मजहब के लोग, बंगाल में हिंदुओं का रहना मुश्किल कर देंगे

  • पीएम मोदी ने पश्रिम बंगाल सरकार पर जमकर हमला बोला-पीएम ने कहा-ये खास मजहब के लोग, बंगाल में हिंदुओं का रहना मुश्किल कर देंगे। अभी संभल जाइए मौका है। प्रधानमंत्री ने कहा- आपको भूलना नहीं है कि यहां निर्मम सरकार में खुलेआम धमकी दी जा रही है।
  • पीएम ने कहा- एक ओर संदेश खाली जैसी बहनों की चीखें और बेटियों पर होता निर्मम अत्याचार है, दूसरी ओर नारीशक्ति को सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण की मोदी की गारंटी है।
  • पीएम ने कहा- मैं आपको भरोसा देता हूं कि इस बार चुनाव के बाद इनके पापों का पूरा हिसाब किया जाएगा। चुन-चुन कर हिसाब किया जाएगा।

बंगाल में पीएम ने दी मोदी की गारंटी

  • एक ओर संदेश खाली जैसी बहनों की चीखें और बेटियों पर होता निर्मम अत्याचार है, दूसरी ओर नारीशक्ति को सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण की मोदी की गारंटी है।
  • 4 मई के बाद कानून अपना काम करेगा। चाहे कोई बड़े से बड़ा गुंडा क्यों न हो... इस बार न्याय होकर रहेगा।
  • एक ओर टीएमसी का भय है, और इसका मुकाबला करने के लिए आपके पास भाजपा का भरोसा है।
  • एक ओर टीएमसी के कटमनी और करप्शन का भय है, दूसरी ओर विकास को तेज रफ्तार देने वाली भाजपा का भरोसा है।
  • एक ओर घुसपैठ कराकर, विदेशियों को यहां बसाने का भय है, दूसरी ओर घुसपैठ रोककर सारे घुसपैठियों को बंगाल से बाहर करने का भाजपा का भरोसा है।