ASSAM TRAGEDY: असम सड़क हादसे में 26 मौत, किसी ने बेटी तो किसी ने अपना पिता खोया!

Published : Nov 14, 2026, 12:35 PM IST
Assam Accident Tragedy

सार

असम के नगांव में 13 नवंबर को हुए भीषण सड़क हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसके लिए ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार और नेशनल हाईवे-715 के गड्ढों को जिम्मेदार ठहराया। जनता ने सड़क मरम्मत और स्पीड लिमिट की सख्त मांग की है।

असम के नगांव में 13 नवंबर को हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। रंगाजन इलाके में हुए इस दर्दनाक हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। किसी परिवार ने अपनी 21 साल की बेटी फरहाना यास्मीन को खोया, तो किसी ने 73 साल के अब्दुल रशीद जैसे सामाजिक कार्यकर्ता को। हादसे के बाद मृतकों के घरों में मातम पसरा है और परिजन अपनों को याद कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इस दुर्घटना के लिए तेज रफ्तार, ट्रैवलर गाड़ियों में ओवरलोडिंग और खराब सड़क को जिम्मेदार बताया है। उनका आरोप है कि नेशनल हाईवे-715 की हालत लंबे समय से खराब है और सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हादसों का खतरा बढ़ा रहे हैं। लोगों ने सरकार से सड़क की मरम्मत, वाहनों की ओवरलोडिंग पर रोक और काजीरंगा इलाके में स्पीड लिमिट सख्ती से लागू करने की मांग की है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Delhi Gangrape: 55 गवाह, CCTV और CDR…450 पन्नों की चार्जशीट में पुलिस ने जुटाए कौन-कौन से ठोस सबूत?
Mekedatu Dam Row: डीके शिवकुमार के बयान पर क्यों भड़की तमिलनाडु कांग्रेस? मोदी सरकार से की बड़ी मांग