
कहते हैं प्यार में उम्र मायने नहीं रखती, लेकिन जब दो लोगों के बीच 45 साल का फासला हो, तो कहानी चर्चा में आना तय है। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से ऐसी ही एक प्रेम कहानी सामने आई है, जहां 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने 75 वर्षीय राम सागर से सगाई कर ली है। दोनों की सगाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब लोगों की नजर इस जोड़े की शादी पर टिकी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर रील्स और वीडियो बनाने वाली रीना की मुलाकात करीब एक साल पहले राम सागर से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती थी, लेकिन समय के साथ यह जान-पहचान दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई।
दोनों के बीच उम्र का करीब 45 साल का अंतर है। इसके बावजूद उन्होंने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया। करीब एक साल तक चले रिश्ते के बाद दोनों ने सगाई करके अपने संबंध को नया नाम दे दिया। हालांकि, उनकी पहली मुलाकात कहां हुई और रिश्ता किस तरह आगे बढ़ा, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
प्यार अंधा होता है, सुना तो बहुत था… अब देख भी लो!
📍 औरैया, उत्तर प्रदेश: 75 साल के रामसुगर और 30 साल की रानी राजपूत शादी करने जा रहे हैं। दोनों के बीच 45 साल का उम्र का फासला है!
#Auraiya #LoveStory #ViralNews #UttarPradesh https://t.co/Vo49xICm7f
— Maharashtra Bandhu News (@BandhuNews_in) October 15, 2026
यह भी पढ़ें: Lucknow Airport: अंडरवियर में छिपा था 70 लाख का सोना, लंगड़ाकर चला तो खुल गया राज!
बताया जा रहा है कि करीब छह दिन पहले रीना और राम सागर ने अपनों की मौजूदगी में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। सगाई के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा होने के बाद यह जोड़ी चर्चा में आ गई।
उम्र के अंतर को लेकर पूछे गए सवालों पर रीना ने कहा कि उन्हें इस फासले से कोई परेशानी नहीं है और दोनों एक-दूसरे के साथ खुश हैं। रीना के मुताबिक, अभी शादी की तारीख तय नहीं हुई है। नवरात्रि के तुरंत बाद शादी की तारीख निर्धारित करने की योजना है।
रीना और राम सागर की सगाई को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे प्यार की मिसाल बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स दोनों की उम्र के अंतर को लेकर हैरानी जता रहे हैं।
फिलहाल, इस जोड़े की कहानी औरैया में चर्चा का विषय बनी हुई है। अब यह देखना होगा कि नवरात्रि के बाद उनकी शादी की तारीख कब तय होती है।
यह भी पढ़ें: धर्म बदलते ही खत्म हो जाएगा आरक्षण? सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद SC, ST, OBC के नियम समझ लें
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।