जेलर-2 के रजनीकांत रियल लाइफ में क्या कभी गए जेल? जानिए क्यों गिरफ्तार हुए थे सुपरस्टार

Published : Oct 15, 2026, 06:45 PM IST
jailer 2 rajinikanth movie release story review

सार

Rajinikanth Jailer 2 : सुपरस्टार रजनीकांत ‘जेलर 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रजनी सर को कई बार आपने फिल्मों में बड़े-बड़े एक्शन करते देखा होगा, लेकिन क्या वह असल जिंदगी में भी कभी पुलिस के चक्कर में पड़े ? जेल गए? गिरफ्तार हुए? जानते हैं रील से रियल तक की कहानी…

चेन्नई/मुंबई. सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसको लेकर वह इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। चेन्नई से लेकर मुंबई तक उनकी मूवी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इसी बीच उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी मीडिया में बाजार गर्म है। इस मौके पर हम जानते हैं बतौर जेलर का किरदार निभाने वाले रजनीकांत कभी रियल लाइफ में जेल गए हैं या नहीं।

जेलर रजनीकांत दो बार हुए गिरफ्तार

बता दें कि रजनीकांत को उनकी वास्तविक जिंदगी (रियल लाइफ) में किसी अपराध के लिए किसी तरह की कोई जेल की सजा नहीं हुई है। कह सकते हैं कि वह कभी भी एक अपराधी के तौर पर जेल की सलाखों के पीछे नहीं रहे हैं। हां उन्हें दो बार पुलिस ने गिरफ्तार जरूर किया है। जिसमें एक केस में तो वह रातभर थाने में बैठे रहे थे।

पत्रकार की शिकायत पर रजनीकांत हुए थे गिरफ्तार

  • मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि साल 1979 में रजनीकांत को दो अलग-अलग घटनाओं के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।
  • 7 मार्च 1979 को चेन्नई में पत्रकार जयमणि की शिकायत पर रजनीकांत को गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि रजनीकांत ने अपनी कार से उन्हें टक्कर मारने की कोशिश की थी।
  • रजनीकांत ने अपने बयान में कहा था कि वह पत्रकार की कुछ खबरों से नाराज थे। दोनों के बीच कहासुनी हुई और बात हाथापाई तक पहुंच गई।
  • इस केस में रजनीकांत को रायपेट्टा पुलिस स्टेशन ले जाया गया था।
  • पुलिस ने उन्हें रातभर पुलिस स्टेशन में रखा गया।
  • दूसरे दिन सुबह उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

दूसरा मामला: हैदराबाद एयरपोर्ट पर क्या हुआ था?

  • इसी साल तीन महीने बाद रजनीकांत को हैदराबाद एयरपोर्ट पर हुए विवाद के सिलसिले में भी गिरफ्तार किया गया था।
  • बताया गया कि वह शूटिंग के लिए हैदराबाद गए थे और चेन्नई लौटने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे।
  • रिपोर्ट के अनुसार, वहां उनका अधिकारियों से विवाद हुआ और गुस्से में उन्होंने एक कमरे का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की बात कही गई है। हालांकि बाद में मामला सुलझा लिया गया था।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

मक्का के बाद अब मदीना पर मिसाइल अटैक से हड़कंप! हूती नहीं तो फिर हमले के पीछे कौन?
30 साल की ब्लॉगर को 75 साल के बुजुर्ग से हुआ प्यार, 45 साल के फासले के बीच रचाई सगाई!