पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या में वॉन्टेड बांग्लादेश का स्टूडेंट लीडर दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

Published : Feb 19, 2026, 10:50 AM IST

Bangladesh Student Leader Arrest: क्या दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया बांग्लादेशी स्टूडेंट लीडर पुलिस अधिकारी संतोष चौधरी हत्या केस का मुख्य मास्टरमाइंड है? 5 अगस्त हिंसा, वायरल वीडियो और यूरोप भागने की कोशिश-क्या अब खुलेंगे हबीगंज हमले के छिपे राज?

PREV
15

Delhi Airport Bangladesh Student Leader Arrest: दिल्ली एयरपोर्ट पर बांग्लादेश के वॉन्टेड स्टूडेंट लीडर अहमद रज़ा हसन मेहदी को गिरफ्तार कर डिपोर्ट किया गया। वह हबीगंज में संतोष चौधरी हत्या केस का आरोपी है। शेख हसीना विरोध हिंसा के दौरान बनियाचांग पुलिस स्टेशन हमले में हुई थी वारदात। क्या एक साल पुराने पुलिस अधिकारी हत्या केस का राज अब खुलेगा? क्या यूरोप भागने की कोशिश कर रहा आरोपी कानून से बच पाता? दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई इस गिरफ्तारी ने भारत और बांग्लादेश दोनों में हलचल मचा दी है।

25

क्या संतोष चौधरी मर्डर केस में यह सबसे बड़ी गिरफ्तारी है?

मेहदी पर आरोप है कि उसने 5 अगस्त 2024 को सब-इंस्पेक्टर संतोष चौधरी की हत्या में भूमिका निभाई। यह घटना बांग्लादेश के हबीगंज जिले के बनियाचांग पुलिस स्टेशन पर हुई थी। उस दिन देश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन चल रहे थे। पुलिस स्टेशन पर भीड़ ने हमला कर दिया, आग लगा दी और कई पुलिसकर्मी अंदर फंस गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चौधरी की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

35

 क्या 5 अगस्त 2024 की हिंसा बनी इस हत्या की वजह?

5 अगस्त वही दिन था जब Sheikh Hasina को देश छोड़ना पड़ा था। देशभर में आगजनी और लूटपाट की खबरें आई थीं। हबीगंज में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हुआ। गोलीबारी में छह लोगों की मौत हुई, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने पुलिस स्टेशन को घेर लिया। इसी हिंसा के बीच संतोष चौधरी की जान चली गई।

45

क्या वायरल वीडियो बना गिरफ्तारी का आधार?

सूत्रों के अनुसार, एक वायरल वीडियो में आरोपी ने कथित तौर पर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। जांच एजेंसियां इस वीडियो और डिजिटल सबूतों की भी जांच कर रही हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी के बाद यह मामला और गंभीर हो गया है, क्योंकि आरोपी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फरार होने की कोशिश में था। मेहदी की गिरफ्तारी को भारत-बांग्लादेश सुरक्षा सहयोग के लिहाज से अहम माना जा रहा है। अब बांग्लादेश में उससे पूछताछ होगी और यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि क्या यह हमला पहले से प्लान किया गया था।

55

एक परिवार की अधूरी कहानी

सब-इंस्पेक्टर संतोष चौधरी की शादी को एक साल भी पूरा नहीं हुआ था। उनकी मौत के तीन महीने बाद उनकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। आने वाले दिनों में जांच से कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories