
बेंगलुरु के रहने वाले 26 साल के एक युवक की Reddit पोस्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। युवक ने बताया कि वह हर महीने करीब ₹2 लाख कमाता है, उस पर किसी तरह का कर्ज भी नहीं है, फिर भी उसे हमेशा ऐसा लगता है कि वह गरीब है। उसने लिखा कि कागजों पर उसकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत दिखती है, लेकिन अंदर ही अंदर उसे हमेशा पैसों की चिंता बनी रहती है। इतना कुछ हासिल करने के बाद भी उसे संतुष्टि महसूस नहीं होती।
युवक ने बताया कि उसका बचपन बेहद साधारण आर्थिक परिस्थितियों में बीता। जब तक उसे 21 साल की उम्र में पहली नौकरी नहीं मिली, तब तक उसके परिवार की मासिक आय कभी ₹6,000 से ₹7,000 से ज्यादा नहीं रही। पूरा परिवार एक छोटे से 10x10 के कमरे में रहता था। इसी वजह से उसने बचपन में ही ठान लिया था कि परिवार की आर्थिक स्थिति बदलनी है। 2021 में नौकरी शुरू करने के बाद उसने सबसे पहले यह सुनिश्चित किया कि उसके माता-पिता को अब काम न करना पड़े। उसने अपनी पोस्ट में लिखा, "कमाई शुरू करने के बाद मैंने सबसे पहले अपने माता-पिता को काम से रिटायर कर दिया। अब वे हमारे होमटाउन में 2BHK घर में रहते हैं और मैं बेंगलुरु में अपने 2BHK किराये के घर में रहता हूं।"
युवक ने बताया कि वह अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा नियमित रूप से बचत और निवेश में लगाता है। हर महीने वो इन चीजों में इन्वेस्टमेंट करता है..
2021 से अब तक उसने कई जगह निवेश किया है। उसके मुताबिक—
इसके अलावा उसने अपने लिए एक स्कूटर खरीदा है। माता-पिता के घर के लिए फर्नीचर और जरूरी घरेलू सामान लिया है। साथ ही एक मैकबुक, स्मार्टफोन, माता-पिता के लिए हेल्थ इंश्योरेंस और अपने लिए लाइफ इंश्योरेंस भी खरीदा है।
युवक का कहना है कि उसे अपनी उपलब्धियों पर गर्व जरूर है, लेकिन उसने कभी खुद को अमीर महसूस नहीं किया। उसकी शादी इसी साल होने वाली है और उसे उम्मीद है कि शादी में करीब ₹10 लाख का खर्च आएगा। इसके अलावा वह एक पुरानी कार खरीदना चाहता है, अपने होमटाउन में जमीन लेना चाहता है और बाइक खरीदने के बारे में भी सोच रहा है। उसे लगता है कि वह एक समय में अपनी सभी इच्छाएं पूरी नहीं कर सकता। हर नया खर्च ऐसा महसूस कराता है जैसे किसी दूसरे सपने से समझौता करना पड़ रहा हो।
युवक ने स्वीकार किया कि आज भी ₹750 से ज्यादा की शर्ट खरीदने में उसे झिझक महसूस होती है। हालांकि, वह दोस्तों के साथ घूमने जाता है, कभी-कभी ट्रिप पर जाता है और बाहर खाना भी खाता है, लेकिन पैसे खर्च करते समय उसके मन में हमेशा चिंता बनी रहती है। उसका कहना है कि कई लोग उसकी स्थिति से ईर्ष्या करेंगे, लेकिन वह खुद लगातार फाइनेंशियल सिक्युरिटी के डर से जूझ रहा है। इसी वजह से उसने Reddit पर लोगों से आर्थिक और व्यक्तिगत सलाह मांगी।
यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई और हजारों लोगों ने इस पर अपनी राय दी। कई यूजर्स का मानना था कि उसकी समस्या कम कमाई की नहीं, बल्कि गरीबी में बड़े होने के कारण बने 'मनी माइंडसेट' की है। लोगों ने कहा कि बचपन की आर्थिक असुरक्षा का असर लंबे समय तक बना रह सकता है, चाहे बाद में व्यक्ति की इनकम कितनी भी बढ़ जाए।
एक यूजर ने लिखा, "मुझे नहीं लगता कि आपको अमीर महसूस करने की जरूरत है। जरूरत इस बात की है कि आप धीरे-धीरे उस पुरानी सोच से बाहर निकलें, जो बचपन की आर्थिक परेशानियों से बनी है। आप पहले ही बहुत अच्छी स्थिति में हैं। ज्यादा सोचकर अपनी खुशी मत खोइए।"
एक अन्य यूजर ने सलाह दी, “खुद पर इतना दबाव मत डालिए। आपने बहुत अच्छा किया है। बिना अपराधबोध के खुद पर भी समय और पैसा खर्च कीजिए। ऐसा कोई स्तर नहीं आएगा जब आपको लगे कि अब मैं पूरी तरह अमीर हूं। इसलिए अपनी उपलब्धियों के लिए आभारी रहिए और समय-समय पर पीछे मुड़कर देखिए कि आपने कितना लंबा सफर तय किया है।”
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।