
नई दिल्ली: लोकसभा में आज पेपर लीक रोकने वाले सख्त कानून पर बड़ा सियासी घमासान देखने को मिला। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने संशोधन विधेयक पेश किया, लेकिन स्पीकर की अपील के बावजूद विपक्ष ने इस पर चर्चा से इनकार कर दिया। हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। क्योकि विपक्ष ने 20 जुलाई को दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह से सदन में बयान की मांग पर हंगामा करता रहा। आखिर ऐसा क्या हुआ कि पेपर लीक जैसे अहम मुद्दे पर भी चर्चा नहीं हो सकी? ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या आज संसद में पेपर लीक बिल पर चर्चा होगी या फिर पूरा दिन हंगामे की भेंट चढ़ जाएगा?
#WATCH | Union Minister Jitendra Singh introduces Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Amendment Bill, 2026 in Lok Sabha. pic.twitter.com/lq1lZ9lNAo
— ANI (@ANI) July 27, 2026
इस भारी हंगामे की नींव सोमवार सुबह ही रख दी गई थी, जब राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं की एक बेहद अहम और रणनीतिक बैठक हुई। बंद दरवाजों के पीछे चली इस बैठक में एक ऐसा फैसला लिया गया जिसने सरकार के रणनीतिकारों को भी चौंका दिया। बैठक में फैसला लिया गया कि सामान्य विधायी चर्चा में हिस्सा लेने से पहले सरकार से 20 जुलाई की घटना पर जवाब मांगा जाएगा। विपक्ष का आरोप है कि दिल्ली में छात्रों के मार्च के दौरान पुलिस ने जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया और पूरे मामले पर सरकार को सदन में जवाब देना चाहिए।
🚨 SHOCKER! INDI Alliance MPs OPPOSED the introduction of the Anti-Paper Leak Bill as Opposition MPs stormed the Well of the House, shouting "NO! NO!"
=> The Bill proposes up to ₹10 crore fine, up to 10 years' jail, and fast-track courts to deliver judgments within 3 months. pic.twitter.com/yW5MSKmKCH— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) July 27, 2026
सोमवार को लोकसभा में 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पेश किया जाना है। सरकार का दावा है कि यह कानून परीक्षा माफिया पर अब तक का सबसे सख्त प्रहार साबित होगा। हालांकि विपक्ष का कहना है कि केवल नया कानून लाना पर्याप्त नहीं है। पहले उन घटनाओं पर जवाब मिलना चाहिए जिनकी वजह से देशभर में छात्र आंदोलन खड़ा हुआ।
DMK MPs protest in Parliament demanding total ban on NEET and discussion in House over violence during students protest against paper leak. pic.twitter.com/iz5yx5J5jC
— News Arena India (@NewsArenaIndia) July 27, 2026
ये भी पढ़ें….कौन हैं अपराजिता सारंगी? धर्मेंद्र प्रधान पर बेटी की वायरल पोस्ट ने क्यों मचा सियासी बवाल?
संसद की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। लोकसभा और राज्यसभा दोनों में जोरदार हंगामे के कारण कामकाज प्रभावित हुआ। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। दोबारा फिर से सदन की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पेश किया। स्पीकर ने विपक्ष से पेपर लीक रोकने वाले इस बिल पर चर्चा करने का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया, जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
Shah, answer for the lathis.”
Opposition MPs protested inside the Parliament premises over the alleged lathi charge on students, demanding accountability from the government over its handling of the demonstrations.#Parliament #StudentProtest #Delhi #Opposition
#E20Truth pic.twitter.com/BkhJwVbd7C— Anmol Mittal (@theanmolmittal) July 27, 2026
संसद सत्र शुरू होने से पहले केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से अपील की कि वह महत्वपूर्ण विधेयक पर चर्चा में हिस्सा ले। उन्होंने कहा कि देश लंबे समय से पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या का सामना कर रहा है और अब सरकार एक मजबूत कानून लेकर आई है। ऐसे में चर्चा छोड़कर केवल हंगामा करना लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुकूल नहीं होगा।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सरकार और विपक्ष किसी सहमति पर पहुंच पाएंगे या फिर संसद का पूरा दिन राजनीतिक टकराव में गुजर जाएगा। एक तरफ करोड़ों छात्रों से जुड़ा पेपर लीक कानून है, तो दूसरी तरफ विपक्ष 20 जुलाई की घटना पर सरकार से जवाब मांगने पर अड़ा हुआ है। अगर गतिरोध जल्द नहीं टूटा, तो महत्वपूर्ण विधायी एजेंडा एक बार फिर प्रभावित हो सकता है। ऐसे में पूरे देश की नजरें संसद पर टिकी हैं कि आज का दिन कानून निर्माण के नाम रहेगा या फिर सियासी टकराव के नाम।
ये भी पढ़ें… संसद में आज NEET, दिल्ली पुलिस और छात्र आंदोलन पर घमासान! किस मुद्दे पर घिरेगी मोदी सरकार?
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।