
राहुल गांधी के ‘पॉलिटिकल रेजिस्टेंस’ वाले बयान को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी, नेहा बोरा और प्रशांत भूषण के बयानों का हवाला दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लोकतांत्रिक प्रतिरोध के बजाय अराजकता को बढ़ावा देने की कोशिश है। भंडारी ने नेहा बोरा के कथित बयान में बांग्लादेश के आंदोलन के संदर्भ और प्रशांत भूषण की टिप्पणियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने राहुल गांधी से इन बयानों पर प्रतिक्रिया देने की मांग की। जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने और क्या कहा।