अखिलेश यादव अयोध्या नहीं मक्का जाएं, सपा प्रमुख को किसने और क्यों दी सलाह?

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इमरान मसूद, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और खड़गे पर निशाना साधा। उन्होंने सोनिया गांधी की किताब का जिक्र करते हुए कहा कि वो मन की बात सुन चुकीं, अब जन की बात सुनें।

Share this Video

कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस नेता इमरान मसूद, समाजवादी पार्टी (सपा) और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने इमरान मसूद के दिवाली को मानव जनित रोग बताने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उनका पूरा खानदान आज भी हिंदू परंपराओं को निभाता है। इस हिसाब से तो उनको दिवाली पूजन करना चाहिए, वो खुद हिंदू हैं।

वहीं, अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के नेताओं को सलाह देते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि उन्हें अयोध्या जाने के बजाय मक्का शरीफ जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर वे हज नहीं कर सकते, तो कम से कम उमरा ही कर लें। प्रमोद कृष्णम ने सोनिया गांधी की हालिया पब्लिश किताब का भी जिक्र करते हुए राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने दोनों नेताओं पर कांग्रेस को खत्म करने का आरोप लगाया। साथ ही सोनिया गांधी को सलाह दी कि अब उन्हें अपने मन की बात सुनने के बजाय जन की बात सुननी चाहिए। प्रमोद कृष्णम के मुताबिक, जनता चाहती है कि राहुल गांधी कांग्रेस छोड़ दें।

Related Video