Bhopal Berasia Accident : भोपाल में एक पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हुए हैं। यह लोग मकर संक्रांति के मौके पर नर्मदा स्नान के लिए सिरोंज से होशंगाबाद जा रहे थे
एक तरफ जहां लोग मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मना रहे हैं। पवित्र नदियों में स्नान कर सूर्य उपासना कर रहे हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के भोपाल के बैरसिया इलाके से दुखद खबर सामने आई है। जहां बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 9 गंभीर रुप से घायल हो गए।
25
नर्मदा स्नान के लिए सिरोंज से होशंगाबाद जा रहे थे
दरअसल, सभी मृतक सिरोंज के रहने वाले थे। जो मकर संक्रांति के मौके पर नर्मदा स्नान के लिए सिरोंज से होशंगाबाद जा रहे थे। इसी दौरान भोपाल रोड पर पिकअप ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराते हुए पलट गई। जिसमें पिकअप सवार पांच लोगों की जान चली गई।
35
दोनों वाहनों को उड़ गए परखच्चे
टक्कर इतनी भयानक था कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रैक्टर का अगला हिस्से के भी परखच्चे उड़ गए। वहीं बीच सड़क पर मृतकों के शव पड़े रहे। जो जिंदा बचा वह बुरी तरह चीख रहे थे। हालांकि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।
मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह सेन ने बताया कि यह हादसा भोपाल के पास बैरसिया रोड पर हुआ है। जहां पिकअप गाड़ी और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। दोनों ही वाहन तेज रफ्तार में चल रहे थे। अचानक से चालकों ने आपा खोया और वह टकरा गए।
55
हादसे में इन लोगों की मौत
पुलिस ने मृतकों की पहचान लक्ष्मीबाई अहिरवार, बबली बाई, हरि बाई, दीपक और मुकेश के रूप में की है। लोडिंग वाहन में कई लोग सवार थे, जो हादसा होते ही बुरी तरह अंदर ही फंस गए।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।