Bihar News: एडमिट कार्ड खोला तो दंग रह गया युवक… अपनी फोटो की जगह दिखा कुत्ता

Published : Mar 11, 2026, 03:14 PM IST
Bihar Admit Card Blunder Dog Photo Printed Instead of Candidate Picture in Rohtas Exam Hall Ticket

सार

Rohtas Admit Card Dog Photo: बिहार के रोहतास में एक अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड में उसकी फोटो की जगह कुत्ते की तस्वीर छप गई। सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती परीक्षा से पहले हुई इस गलती से अभ्यर्थी परेशान है और उसने बोर्ड से एडमिट कार्ड ठीक करने की मांग की है।

बिहार के रोहतास जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर लोग भी हैरान रह गए। एक अभ्यर्थी ने जब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया तो वह कुछ देर तक समझ ही नहीं पाया कि यह मजाक है या सच। एडमिट कार्ड में उसका नाम और बाकी जानकारी तो सही थी, लेकिन फोटो की जगह किसी कुत्ते की तस्वीर लगी हुई थी। इस अजीब गलती ने भर्ती प्रक्रिया पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

रोहतास के युवक के साथ हुई यह अजीब गलती

यह मामला बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के धवा गांव के रहने वाले रितेश कुमार का है। रितेश ने साल 2022 में सिविल कोर्ट में चपरासी के पद के लिए आवेदन किया था। लंबे समय बाद जब इस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हुए तो उन्होंने भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया। लेकिन उसे देखते ही वह चौंक गए, क्योंकि उनकी फोटो की जगह एक कुत्ते की तस्वीर छपी हुई थी।

यह भी पढ़ें: अभी-अभी हुई थी विदाई, रास्ते में दूल्हे की कार घेर ली, फिर...कानपुर में चौंकाने वाली घटना!

नाम सही, बाकी सब सही… लेकिन फोटो ने कर दिया हैरान

रितेश के मुताबिक एडमिट कार्ड में उनका नाम, रोल नंबर और बाकी सभी जानकारी बिल्कुल सही है। लेकिन फोटो की जगह कुत्ते की तस्वीर देखकर वह परेशान हो गए। उनका कहना है कि उन्होंने आवेदन करते समय अपनी ही फोटो अपलोड की थी, ऐसे में यह गलती कैसे हो गई यह समझ से बाहर है।

बोर्ड से की शिकायत, जल्द सुधार की मांग

इस घटना के बाद रितेश ने संबंधित भर्ती बोर्ड और विभाग में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अधिकारियों से एडमिट कार्ड में हुई इस गलती को जल्द ठीक करने की मांग की है। रितेश का कहना है कि अगर यह गलती समय रहते ठीक नहीं हुई तो उन्हें परीक्षा में बैठने में परेशानी हो सकती है।

15 मार्च को परीक्षा, अब समय कम

जानकारी के अनुसार सिविल कोर्ट में चपरासी पद के लिए लिखित परीक्षा 15 मार्च को होने वाली है। रितेश का परीक्षा केंद्र सहरसा में बनाया गया है। ऐसे में अब उनके पास ज्यादा समय नहीं बचा है। वह चाहते हैं कि विभाग जल्द से जल्द इस गलती को ठीक करे ताकि वह बिना किसी परेशानी के परीक्षा दे सकें। यह मामला सामने आने के बाद एक बार फिर ऑनलाइन आवेदन और भर्ती प्रक्रिया में होने वाली तकनीकी गड़बड़ियों पर सवाल उठने लगे हैं।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद के हरीश राणा को कैसे दी जाएगी इच्छामृत्यु? सुप्रीम कोर्ट ने बताया पूरा तरीका

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Nalanda Temple Stampede: 8 की मौत-रोते परिवार, प्रशासन पर उठे ये गंभीर सवाल
CM Himanta Biswa Sarma का Dance Viral! नागांव में रैली में थिरकते आए नजर