BJP Candidates 1st List: बंगाल चुनाव 2026 के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, जानें कौन-कहां से मैदान में

Published : Mar 17, 2026, 09:12 AM IST
BJP Candidates 1st List: बंगाल चुनाव 2026 के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, जानें कौन-कहां से मैदान में

सार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। सीपीएम के बाद लिस्ट जारी करने वाली बीजेपी दूसरी पार्टी है। हालांकि, सत्ताधारी टीएमसी ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। देखिए पूरी लिस्ट।

BJP Candidates List 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और राजनीतिक पार्टियां एक-एक कर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही हैं। सीपीएम के बाद अब बीजेपी (BJP West Bengal) ने भी अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि, राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC West Bengal) ने अभी तक अपने उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है। आइए, एक नजर डालते हैं बीजेपी के 2026 विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की लिस्ट पर।

बीजेपी की उम्मीदवार सूची (West Bengal Assembly Election BJP Candidates List)

विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी दो सीटों - नंदीग्राम और भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगे। दिलीप घोष अपनी पुरानी सीट खड़गपुर सदर से ही उम्मीदवार बनाए गए हैं। बीजेपी ने अब तक 144 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी ने कई मौजूदा विधायकों पर ही फिर से भरोसा जताया है। कुछ बड़े नामों में आसनसोल दक्षिण से अग्निमित्रा पॉल और सिलीगुड़ी से शंकर घोष शामिल हैं।

शिवपुर से रुद्रनील घोष और बारानगर से सजल घोष को टिकट मिला है। उत्तर बंगाल के ज्यादातर उम्मीदवारों को नहीं बदला गया है। बांकुड़ा की सालतोड़ा सीट से एक बार फिर चंदना बाउरी को उम्मीदवार बनाया गया है। जलपाईगुड़ी की डाबग्राम-फुलबाड़ी सीट से शिखा चट्टोपाध्याय को फिर से टिकट दिया गया है। कूचबिहार उत्तर से सुकुमार रॉय, शीतलकुची से साबित्री बर्मन, दिनहाटा से अजय रॉय और तूफानगंज से मालती राभा रॉय उम्मीदवार होंगी।

इसके अलावा, कुमारगंज से बीजेपी के उम्मीदवार मनोज कुमार ओरांव, कालचीनी से विशाल लामा, अलीपुरद्वार से परितोष घोष, फालाकाटा से दीपक बर्मन और नगराकाटा से पुना भेंगरा हैं। 2026 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ओर से नक्सलबाड़ी से आनंदमय बर्मन, फांसीदेवा से दुर्गा मुर्मू, ग्वालपोखर से सरजीत बिस्वास, चाकुलिया से मनोज जैन, करणदिघी से बिराज बिस्वास और कालियागंज से उत्पल महाराज चुनाव लड़ेंगे।

रायगंज से कौशिक चौधरी, कुमारगंज से शुभेंदु सरकार, बालुरघाट से बिद्युत राय, तपन से बुधराय टुडू, हबीबपुर से जोएल मुर्मू, गंगारामपुर से सत्येन रॉय, गाजोल से चिन्मयदेव बर्मन, चांचल से रतन दास, मालतीपुर से आशीष दास, मानिकचक से गौरचंद्र मंडल, मालदा (SC) से गोपालचंद्र साहा, सुजापुर से अभिराज चौधरी, भगवानगोला से भास्कर सरकार, मुर्शिदाबाद से गौरशंकर घोष, रेजिनगर से बापन घोष, बेलडांगा से भरतकुमार जोहर, जलंगी से नवकुमार सरकार, करीमपुर से समरेंद्रनाथ घोष और कालीगंज से बापन घोष को उम्मीदवार बनाया गया है।

राणाघाट (उत्तर-पश्चिम) से पार्थसारथी चट्टोपाध्याय, राणाघाट (SC) से असीम बिस्वास, भाटपाड़ा से पवन कुमार सिंह, आमडांगा से अरिंदम दे, बारानगर से सजल घोष, काकद्वीप से दीपांकर जाना, डायमंड हार्बर से दीपक कुमार हालदार, हावड़ा उत्तर से उमेश रॉय, आमता से अमित सामंत, मोयना से अशोक डिंडा और सबंग से अमोल पांडा को टिकट दिया गया है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP Dairy Export Growth: योगी सरकार की नीतियों का असर, डेयरी, अंडे और शहद के निर्यात में 10% से अधिक वृद्धि
CCTV Viral: बाइक चुराने आए थे चोर, लाइट की जगह बजा दी कॉलिंग बेल, फिर जो हुआ...