
UP Election 2027: कानपुर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इंडी गठबंधन पर बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करने का आरोप लगाया। जेल में बंद माफियाओं, अखिलेश यादव और राहुल गांधी को लेकर भी बड़ा बयान दिया।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव भले ही अभी दूर हों, लेकिन सियासी बयानबाजी ने अभी से चुनावी माहौल गरमा दिया है। कानपुर में बीजेपी की पदयात्रा के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर ऐसा हमला बोला, जिसने नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। उन्होंने इंडी गठबंधन पर बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करने की बात करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं, जेल में बंद माफिया और अपराधियों को लेकर भी उन्होंने बड़ा दावा किया।