
नई दिल्ली एक बार फिर दुनिया की बड़ी कूटनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनने जा रही है। 18वें BRICS Leaders’ Summit से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो रील शेयर कर माहौल साफ कर दिया—“All set for BRICS 2026!” अब 12 और 13 सितंबर को भारत की मेजबानी में होने वाली इस बैठक पर पूरी दुनिया की नजर है।
यह सम्मेलन ऐसे समय हो रहा है, जब वैश्विक राजनीति कई मोर्चों पर तेजी से बदल रही है। इसलिए दिल्ली में जुटने वाले नेताओं की तस्वीर सिर्फ एक औपचारिक समूह फोटो नहीं होगी, बल्कि बदलती विश्व व्यवस्था का संकेत भी दे सकती है।
BRICS Summit 2026 का आयोजन नई दिल्ली के Bharat Mandapam में होगा। भारत चौथी बार BRICS की अध्यक्षता कर रहा है और इस साल की थीम “Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” रखी गई है।
All set for BRICS 2026!@BricsIndia2026 pic.twitter.com/nXqqoBmoAm
— Narendra Modi (@narendramodi) September 10, 2026
BRICS में फिलहाल 11 पूर्ण सदस्य हैं—ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, सऊदी अरब और UAE। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो समेत कई नेताओं के दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें:रूस-चीन एक तरफ, अमेरिका-यूरोप दूसरी ओर… BRICS में भारत कैसे साधेगा ये बड़ा संतुलन?
इस सम्मेलन की सबसे बड़ी कूटनीतिक तस्वीरों में से एक शी जिनपिंग की भारत यात्रा होगी। चीन के राष्ट्रपति 12 सितंबर को नई दिल्ली पहुंचेंगे। यह सात साल बाद उनका पहला भारत दौरा होगा। चीन के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, शी मोदी के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं और दोनों नेताओं के बीच बातचीत भी प्रस्तावित है। यही मुलाकात इस BRICS Summit को और महत्वपूर्ण बनाती है। सीमा विवाद और दोनों देशों के बीच जटिल रिश्तों के बावजूद BRICS जैसे बहुपक्षीय मंच पर भारत-चीन संवाद की अपनी अहमियत है।
मोदी का सोशल मीडिया संदेश भले छोटा हो, लेकिन दिल्ली सम्मेलन की तैयारियों का संकेत बड़ा है। भारत के लिए यह सिर्फ BRICS की मेजबानी नहीं, बल्कि वैश्विक दक्षिण में अपनी भूमिका, रणनीतिक स्वायत्तता और बदलती विश्व व्यवस्था में अपने प्रभाव को सामने रखने का मौका भी है। अब देखना यही होगा कि Bharat Mandapam में होने वाली बैठकों से कौन से संदेश निकलते हैं और क्या दिल्ली अलग-अलग हितों वाले BRICS देशों को किसी साझा एजेंडे पर साथ ला पाती है।
यह भी पढ़ें: जंगल में ले गए, बेल्ट-डंडों से पीटा... मिर्जापुर में दबंगई का VIDEO वायरल
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।