
गुजरात में मशहूर तीर्थस्थल अंबाजी मंदिर में दान के पैसे चोरी होने का मामला सामने आया। इस मामले में प्रशासन के द्वारा सख्त कदम भी उठाए गए हैं। सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से युवक नोटों की गड्डी को पैर के नीचे खिसका रहा है। इस सीसीटीवी वीडियो के सामने आने के बाद कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।