
दिल्ली में SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन को लेकर CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके, AISA की नेता नेहा बोरा और साउथ फिल्म स्टार Prakash Raj ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान नेताओं ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। अभिजीत दीपके ने सवाल उठाया कि ज्ञानेश कुमार को लेकर इतना सख्त सुरक्षा इंतजाम क्यों किया गया। उन्होंने दावा किया कि पिछले दो वर्षों में वोटर लिस्ट से 13 करोड़ से ज्यादा नाम हटाए गए हैं। वहीं, नेताओं ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति, SIR रोकने और हिरासत में लिए गए साथियों की रिहाई की मांग की। ये आंकड़े और आरोप वक्ताओं के दावे हैं।