Delhi Congress Protest: चलो दिल्ली... SIR के खिलाफ रामलीला मैदान में कांग्रेस का हल्ला बोल, कितनी जुटी भीड़?

Published : Nov 01, 2026, 10:23 AM IST
Delhi Congress Protest

सार

INDIA Alliance Protest: चुनाव में धांधली के आरोपों को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन आज दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ा प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल गांधी के बुलावे पर हजारों कार्यकर्ता जुटे हैं, जिसके चलते भारी पुलिस बल तैनात है।

Gyanesh Kumar Resignation: चुनाव में धांधली (SIR) का आरोप लगाते हुए कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेता आज दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली कर रहे हैं। इनकी सीधी मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तुरंत इस्तीफा दें।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को ही सोशल मीडिया पर इस रैली का पूरा रूट मैप शेयर कर दिया था। उन्होंने लिखा था, 'कल मिलते हैं, साथ चलते हैं। कनॉट प्लेस, मिंटो रोड जंक्शन और अजमेरी गेट होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेंगे।' उन्होंने लोगों से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की थी। इसी वजह से आज सुबह से ही रामलीला मैदान में भीड़ जुटने लगी है।

दिल्ली पुलिस का कड़ा पहरा

इस बड़े प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा के लिहाज से रामलीला मैदान को 14 अलग-अलग सेक्टरों में बांटा गया है। भीड़ को संभालने के लिए करीब 4 हजार पुलिसवाले तैनात किए गए हैं। इसके अलावा प्रमुख चौराहों पर 150 एक्स्ट्रा ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह रैली रविवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी, और बड़े पुलिस अफसर खुद सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं।

खरगे के घर पर हुई सीक्रेट मीटिंग

दूसरी तरफ, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर इंडिया गठबंधन के नेताओं ने आगे की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक अलग तरह का राजनीतिक कार्यक्रम तय किया है, जिसे 'जनता की अदालत में महाभियोग' नाम दिया गया है।

20 कमेटियों को मिली जिम्मेदारी

इस रैली को हिट कराने के लिए कांग्रेस ने पक्की प्लानिंग की है। प्रदेश कांग्रेस ने इसके लिए 20 अलग-अलग कमेटियां बनाई हैं। भीड़ को कंट्रोल करने में पुलिस की मदद के लिए कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं को भी मैदान में उतारा गया है।

महाराष्ट्र से पहुंचे 5 हजार कार्यकर्ता

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने बताया कि रामलीला मैदान की इस रैली में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र से करीब 5 हजार कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं। वहीं, कन्नड़ राज्योत्सव होने के बावजूद पूर्व सीएम सिद्धारमैया और केपीसीसी अध्यक्ष समेत कर्नाटक कांग्रेस के कई बड़े नेता भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। फिलहाल सबकी नजरें आज के इस प्रदर्शन और इसके बाद होने वाले सियासी बवाल पर टिकी हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

'ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे, मोदी जाना भी चाहें तो नहीं जाने देंगे, राहुल गांधी की हुंकार की 10 बड़ी बातें
'शकुनि कौन और पासा कौन?' तेजस्वी यादव ने ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात