ATM Fraud: दिल्ली पुलिस ने ATM से जुड़े एक ऐसे स्कैम का खुलासा किया है, जिसमें किसी हाईटेक डिवाइस या कार्ड क्लोनिंग का इस्तेमाल नहीं किया जाता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ATM के अंदर रबर बैंड लगाकर कैश निकलने वाले सिस्टम को रोक देते थे।
दिल्ली पुलिस ने ATM से जुड़े एक ऐसे स्कैम का खुलासा किया है, जिसमें किसी हाईटेक डिवाइस या कार्ड क्लोनिंग का इस्तेमाल नहीं किया जाता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ATM के अंदर रबर बैंड लगाकर कैश निकलने वाले सिस्टम को रोक देते थे। ग्राहक ATM में कार्ड डालकर पैसे निकालता था। उसके खाते से रकम कट जाती थी, लेकिन कैश बाहर नहीं आता था। ग्राहक इसे ATM की खराबी समझकर वहां से चला जाता था। इसके बाद आरोपी वापस आकर फंसा हुआ कैश निकाल लेते थे।
25
मेंटेनेंस कंपनी में काम कर चुके थे आरोपी
पुलिस के मुताबिक- अमन और सूरज नाम के 2 आरोपियों को पकड़ा गया है। दोनों ATM मेंटेनेंस से जुड़ी कंपनियों में काम कर चुके थे। इस वजह से उन्हें ATM खोलने वाली खास चाबियों और मशीन के अंदर के सिस्टम की जानकारी थी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने इसी जानकारी का गलत इस्तेमाल किया।
35
ऐसे करते थे पूरा स्कैम
पुलिस के अनुसार- आरोपी ATM खोलकर उसकी कैश डिस्पेंस प्लेट्स के बीच साधारण रबर बैंड लगा देते थे। इसके बाद ATM को दोबारा बंद कर दिया जाता था। जब कोई ग्राहक पैसे निकालता तो ट्रांजैक्शन प्रोसेस हो जाता और खाते से रकम डेबिट हो जाती, लेकिन रबर बैंड की वजह से कैश बाहर नहीं निकल पाता था। पैसा मशीन के अंदर ही फंस जाता था।
ग्राहक के जाने के बाद आरोपी दोबारा ATM पर पहुंचते, रबर बैंड हटाते और फंसा हुआ कैश निकाल लेते थे। आरोपी एक ATM पर लगातार कई ट्रांजैक्शन रोकने के बजाय कुछ ही ट्रांजैक्शन के बाद पैसे निकाल लेते थे, ताकि किसी को जल्दी शक न हो।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में करीब 17-18 ATM को टारगेट करने की बात सामने आई है। आरोपी करीब डेढ़ साल से इस तरह के फ्रॉड हो रहे थे। एक मामले में 1.12 लाख रुपये का ऐसा ट्रांजैक्शन सामने आया है, जिसमें पैसा खाते से डेबिट हुआ लेकिन कैश डिस्पेंस नहीं हुआ। पुलिस का कहना है कि पूरे स्कैम की रकम इससे कहीं ज्यादा हो सकती है।
55
ATM से पैसा न निकले तो तुरंत करें ये काम
दिल्ली पुलिस ने लोगों से कहा है- अगर ATM से कैश नहीं निकला लेकिन खाते से पैसा डेबिट हो गया है, तो इसे सिर्फ टेक्निकल खराबी मानकर न छोड़ें। तुरंत अपने बैंक को जानकारी दें और पुलिस को भी बताएं। इससे संबंधित समय की CCTV फुटेज जल्दी हासिल की जा सकती है और किसी गड़बड़ी की स्थिति में एक्शन में मदद मिल सकती है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।