
iPhone 18 Pro Sale India: भारत में iPhone 18 Pro की सेल शुरू हो चुकी है। हर साल की तरह इस बार भी लोगों में गजब का क्रेज है। नए आईफोन को खरीदने के लिए स्टोर खुलने से पहले ही लंबी लाइनें लग गईं। इंडिया टुडे टेक की टीम ने नोएडा के Apple स्टोर पर जाकर कुछ ग्राहकों से बात की। वहां एक शख्स ने बताया कि उसने अपनी पत्नी को आईफोन 18 प्रो दिलाने के लिए सोना बेच दिया।
सुबह 8 बजे एप्पल स्टोर खुलने से पहले ही डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। लाइन में सबसे आगे खड़े एक शख्स ने हमसे बात की। उसने अपनी पत्नी को गिफ्ट करने के लिए आईफोन 18 प्रो चुना था। उसने कहा, "मैं अपनी पत्नी के लिए आईफोन 18 प्रो खरीद रहा हूं।" उसने बताया कि उसकी पत्नी ने उसे खास तौर पर बरगंडी कलर का आईफोन 18 प्रो लाने को कहा था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस शख्स ने बताया कि उसकी पत्नी आईफोन इस्तेमाल नहीं करती थी, इसलिए वह उसे यह नया फोन गिफ्ट करना चाहता था। जब उससे पूछा गया कि उसने आईफोन 18 प्रो का ही इंतजार क्यों किया, तो उसका जवाब था, “आज पैसा है, पहले नहीं था, आगे होगा या नहीं होगा, बस आज में जी रहे हैं।”
दिल्ली के रहने वाले इस शख्स ने यह भी माना कि इस फोन को खरीदने के लिए उसने सच में अपना सोना बेचा है। उसने हंसते हुए कहा, "गोल्ड बेचकर ही तो ये लेने आए हैं।"
नोएडा एप्पल स्टोर के बाहर लगी लाइन में छात्र, कारोबारी और नौकरीपेशा लोग शामिल थे। कुछ ग्राहकों ने तो फोन खरीदने के लिए अपने ऑफिस से छुट्टी तक ले ली थी। हालांकि, बाहर इंतजार कर रहे हर किसी को फोन नहीं मिल पाया। बताया जा रहा है कि जिन ग्राहकों ने आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग नहीं की थी, उन्हें स्टोर के अंदर जाने की इजाजत नहीं मिली।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।