Delhi Weather: काले बादलों और बारिश से बदला दिल्ली-NCR का मौसम, गर्मी से मिली बड़ी राहत, देखें VIDEO

Published : Jun 04, 2026, 04:35 PM IST
Delhi Rain Today

सार

Delhi Rain: क्या दिल्ली में बारिश हो रही है? दिल्ली-NCR में मौसम अचानक क्यों बदल गया? बारिश से दिल्ली में गर्मी कम हुई या नहीं? क्या नोएडा और आसपास के इलाकों में धूलभरी आंधी ने लोगों की परेशानी बढ़ाई? क्या दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा?

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को मौसम ने ऐसा रंग बदला कि लोगों को यकीन ही नहीं हुआ। दोपहर तक जहां तेज धूप और गर्मी थी, वहीं कुछ ही देर में आसमान काले बादलों से भर गया। तेज हवाएं चलीं, धूलभरी आंधी आई और फिर कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। इस बदलाव ने लोगों को चिलचिलाती गर्मी से काफी राहत दी। आगे देखें दिल्ली में बारिश का लेटेस्ट वीडियो।

 

 

नोएडा में दोपहर को ही बन गया रात जैसा माहौल

सबसे ज्यादा असर नोएडा और आसपास के इलाकों में देखने को मिला। दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच आसमान इतना काला हो गया कि सड़क पर चल रहे लोगों को लगा जैसे शाम हो गई हो। कई जगहों पर गाड़ियों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। तेज हवाओं के कारण धूल उड़ती रही और सड़कों पर विजिबिलिटी भी कुछ समय के लिए कम हो गई।

 

 

दिल्ली में बारिश के साथ राहत भी, परेशानी भी

मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। हालांकि तेज हवाओं और आंधी के कारण कई जगहों पर लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। पेड़ों की पत्तियां और हल्का कचरा हवा में उड़ता नजर आया। कुछ इलाकों में ट्रैफिक की रफ्तार भी प्रभावित हुई। नीचे देखें वीडियो-

 

 

 

 

अगले कुछ दिन कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है और बीच-बीच में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि 6 जून तक लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

करेल मॉनसून की दस्तक का दिख रहा दिल्ली मौसम पर असर

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के पहुंचने के बाद उत्तर भारत में भी नमी बढ़ी है। इसी वजह से दिल्ली-एनसीआर में प्री-मॉनसून गतिविधियां तेज हुई हैं। आने वाले दिनों में तेज हवाएं, धूलभरी आंधी और हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

दिल्ली के तापमान में 4 से 6 डिग्री तक गिरावट के आसार

IMD का मानना है कि मौजूदा मौसम की वजह से तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। यानी फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। हालांकि मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि आंधी और तेज हवाओं के दौरान सावधानी बरतें और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

हर आदमी का लगा जहां पैसा, वहां हो गया 15 लाख करोड़ का फ्रॉड, ये 5 सवाल धड़कने बढ़ाने वाले
Delhi Malviya Nagar Fire : न होता रियाजुद्दीन तो... दिल्ली अग्निकांड में फरिस्ता बना मुस्लिम शख्स