Fuel Saving: मोदी की अपील पर 'बुलेट राजा' बने CM फडणवीस, पहली बार दिखीं ऐसी तस्वीरें और वीडियो

Published : May 14, 2026, 07:35 PM IST
Devendra Fadnavis Maharashtra CM on Bullet

सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास से विधानसभा तक बुलेट मोटरसाइकिल से सफर किया। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहे हैं। सीएम ने पेट्रोल-डीजल की बचत को लेकर एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कम वाहनों के उपयोग और संसाधनों की बचत पर जोर दिया गया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पेट्रोल और डीजल की बचत पर अमल करते हुए गुरुवार को बाइक (बुलेट) पर सवार होते हुए मुख्यमंत्री निवास से विधानसभा भवन तक मोटरसाइकिल पर सफर तय किया। सोशल मीडिया पर सीएम के कुछ फोटोज और वीडियो भी सामने आए हैं, जो काफी वायरल हो रहे हैं। जिस पर यूजर तरह तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करने के लिए सरकारी कर्मचारियों के लिए एक एडवाजरी भी जारी की है। जिसमें ईंधन बचत, सरकारी संसाधनों का जरूरत पड़ने पर ही इस्तेमाल करने के बारे में लिखा। साथ ही इस दिशा में ठोस कदम उठाने के लिए अफसरों को निर्देश भी दिए गए हैं। जिनता संभव हो सके इतना कम गाड़ियों का इस्तेमाल करें।

सीएम ने मंत्री और अफसरों को दिए सख्त निर्देश

बता दें कि महाराष्ट्र सरकार और सीएम फडणवीस ने पीएम मोदी की अपील के बाद अपने काफिल में चलने वाली गाड़ियों की संख्या में भी कमी कर दी है। साथ ही मंत्रियों को भी कहा है कि कम से कम गाड़ियों का इस्तेमाल करें। जहां जरूरत नहीं है वहां नहीं जाएं। बताया तो यह भी जा रहा है कि सभी के काफिले में शामिल वाहनों की संख्या 50 प्रतिशत तक घटाने का निर्देश दिया है। साथ ही इलेक्ट्रिक वाहन और कम ईंधन खपत वाले साधनों के इस्तेमाल पर जोर दिया गया है।

सीएम फडणवीस बुलेस से सिंघम की तरह पहुंचे

सीएम देवेंद्र फडणवीस एकदम आदमी की तरह बुलेट पर चलाते हुए नजर आए। उन्होंने इस दौरान परिवहन विभाग यातायात नियमों का भी पालन किया। बाकाएदा हेलमेट लगाया हुआ था। साथ ही बुलेट की स्पीट भी ज्यादा नहीं थी। इस दौरान रास्ते में किसी को उन्होंने अहसास नहीं होने दिया कि कोई स्पेशल पर्सन बाइक से जा रहा है तो चारों तरफ काफिला चले। हालांकि पुलिस के जवान सुरक्षा के लिहाज से साथ चल रहे थे।

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

NEET Paper Leak होने के बाद टूटे छात्र ने चुनी मौत! सुसाइड नोट पढ़कर हिल जाएंगे आप
सीजफायर के बाद बढ़ा नया खतरा! UAE पर मंडरा रहा ईरान का गुस्सा, इजराइल कनेक्शन ने बढ़ाई टेंशन