
एमपी के देवास में अवैध शराब की तस्करी रोकने पहुंचे खातेगांव TI दिलीप पुरी को रविवार राच 3 बजे शराब से भरे ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। कर्तव्य निभाते हुए जान गंवाने वाले दिलीप पुरी को तिरंगे में लपेटकर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वहीं CM मोहन यादव ने परिवार को 1 करोड़ रुपए की सहायता और पत्नी को SI पद पर नौकरी देने की घोषणा की। दिलीप पुरी मूल रूप से धार जिले की सरदारपुर तहसील के ग्राम बरमण्डल के निवासी थे। परिवार में पत्नी कविता और बेटा-बेटी हैं। उनके पिता ओमप्रकाश पुरी किसान होने के साथ कांग्रेस नेता हैं।