
देवास के खातेगांव TI दिलीप पुरी की मौत से परिवार और पैतृक गांव में मातम पसरा है। तिरंगे में लिपटी पार्थिव देह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, बहन ने आरोपियों को फांसी देने और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग कर इंसाफ की गुहार लगाई है।