'मैं बेदाग हूं!' शूटर के मेनिफेस्टो पर भड़के Donald Trump, फायरिंग के बाद आया पहला रिएक्शन, देखें Video

Published : Apr 27, 2026, 08:56 AM IST

Washington Hilton Shooting: वॉशिंगटन में 'व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर' के दौरान गोलीबारी करने वाले टॉमस एलन का विवादित मेनिफेस्टो सामने आया है, जिसके बाद बवाल मच गया है। इसमें लगाए गए आरोपों पर डोनाल्ड ट्रंप ने चुप्पी तोड़ी है। जानिए क्या कहा.. 

PREV
14

वॉशिंगटन शूटर के 'डेथ मेनिफेस्टो' में क्या है?

जांच में पता चला है कि शूटर 'ColdForce' एलन ने हमले से ठीक 10 मिनट पहले अपने परिवार को यह दस्तावेज भेजा था। इस मेनिफेस्टो में ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों की एक बाकायदा रैंकिंग तैयार की थी। उसने लिखा कि उसके निशाने पर सबसे बड़े पद से लेकर सबसे छोटे पद तक के अधिकारी थे। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि उसने FBI डायरेक्टर कश पटेल को इस लिस्ट से बाहर रखा। आखिर कश पटेल को बख्शने के पीछे उसकी क्या मंशा थी? यह अब जांच का सबसे बड़ा विषय बन गया है।

24

ट्रंप की सुरक्षा एक मजाक है- शूटर

शूटर कैलिफोर्निया का रहने वाला है। उसकी उम्र 31 साल है और वह इंजीनियर है। उसने सुरक्षा व्यवस्था पर तंज कसते हुए लिखा, 'मैं होटल के अंदर भारी हथियारों के साथ घुस गया और किसी ने मुझे टोका तक नहीं। सुरक्षा सिर्फ बाहर आने वालों के लिए थी, अंदर रहने वाले मेहमानों पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। अगर मैं कोई ईरानी एजेंट होता, तो यहां 'Ma Deuce' (भारी मशीन गन) ले आता और किसी को पता भी नहीं चलता। यह पागलपन वाली लापरवाही है।' उसने बताया कि उसने 'बकशॉट' गोलियों का इस्तेमाल इसलिए किया, ताकि दीवारें पार न हों और कम से कम निर्दोष मारे जाएं, लेकिन उसने यह भी साफ किया कि ट्रंप के डिनर में शामिल होने वाला हर शख्स उसकी नजर में अपराधी का साथी था।

34

यह किसी बीमार व्यक्ति का कूड़ा है- ट्रंप का पलटवार

इस घटना के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने 'CBS 60 Minutes' को एक इंटरव्यू दिया, जो बेहद तनावपूर्ण रहा। जब एंकर ने मेनिफेस्टो में ट्रंप पर लगे 'यौन दुराचार' और 'गद्दारी' के आरोपों को पढ़कर सुनाया, तो ट्रंप भड़क गए। ट्रंप ने इन दावों को बकवास करार दिया और मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रेस ऐसे खतरनाक लोगों की बातों को हवा देकर माहौल खराब कर रहा है। ट्रंप ने बताया कि कैसे गोलियों की आवाज सुनते ही एजेंटों ने उन्हें सुरक्षित निकाला। उन्होंने स्वीकार किया कि स्थिति और भी भयानक हो सकती थी।

44

कौन है कोल टॉमस एलन? 

जांच में सामने आया है कि एलन कोई अपराधी नहीं बल्कि एक पढ़ा-लिखा इंजीनियर और कंप्यूटर साइंस एक्सपर्ट था। वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। लेकिन पिछले कुछ महीनों में उसका झुकाव कट्टरपंथ (Radicalization) की ओर हुआ। उसकी बहन ने बताया कि वह अक्सर दुनिया की समस्याओं को खत्म करने के बारे में अजीब बातें करता था। एलन ने अपने मेनिफेस्टो में लिखा कि 'दूसरा गाल आगे करना कायरता है।' उसने इस गोलीबारी को ईसाई धर्म की रक्षा और जुल्म के खिलाफ एक जंग बताया।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories