MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • अब FBI चीफ पर क्यों टेढ़ी हुई Donald Trump की निगाह: क्या जाने वाली है Kash Patel की कुर्सी?

अब FBI चीफ पर क्यों टेढ़ी हुई Donald Trump की निगाह: क्या जाने वाली है Kash Patel की कुर्सी?

FBI चीफ Kash Patel पर बड़ा संकट! Trump प्रशासन में कथित अनियमित व्यवहार, शराब विवाद और मीडिया रिपोर्ट्स से हलचल। The Atlantic जांच, गुप्त सूत्रों के दावे और White House में हटाने की तैयारी ने बढ़ाया सस्पेंस। क्या जल्द होगा बड़ा फैसला?

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Apr 26 2026, 03:14 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : X

Kash Patel FBI Director Controversy: अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, FBI डायरेक्टर काश पटेल, जो फरवरी 2025 में इस पद पर नियुक्त हुए थे, अब ट्रंप प्रशासन के अंदर बढ़ते विवादों और कथित अनियमित व्यवहार के कारण पद से हटाए जा सकते हैं। एक शीर्ष व्हाइट हाउस अधिकारी ने संकेत दिया है कि “यह सिर्फ समय की बात है।” सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन में पहले ही कई कैबिनेट स्तर के अधिकारियों को हटाया जा चुका है और अब यह सूची आगे भी बढ़ सकती है।

26
Image Credit : X

“अनियमित व्यवहार” से बढ़ी मुश्किलें

पटेल को लेकर विवाद तब गहराया जब The Atlantic ने नौ अनाम सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट प्रकाशित की। इसमें दावा किया गया कि FBI के भीतर उनके व्यवहार को लेकर “घबराहट जैसी स्थिति” बन गई थी। 

FBI direktörü Kash Patel’in Trump’a düzenlenen suikast esnasında rahat tavırları dikkat çekti. pic.twitter.com/1LzSIVnjqA

— Daktilock (@daktilock) April 26, 2026

Related Articles

Related image1
Trump Event Shooting Mystery: शूटर कोल थॉमस एलन का चौंकाने वाला कबूलनामा, कौन था असली टारगेट?
Related image2
NASA फेलो टीचर या कोई और...आखिर कौन है कोल थॉमस एलन? जिसने ट्रंप इवेंट में फायरिंग की
36
Image Credit : X

क्या शराब की लत ने कॉश पटेल को बना दिया और विवादित?

सबसे विवादित दावा यह था कि एक बार सिस्टम से लॉक आउट होने पर कॉश पटेल ने यह मान लिया कि उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है। हालांकि उन्होंने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। इसके अलावा, कथित तौर पर “अत्यधिक शराब सेवन” और पुराने मामलों का भी जिक्र सामने आया, जिसे उन्होंने मानहानि बताते हुए $250 मिलियन का मुकदमा दायर किया है।

46
Image Credit : X

अतीत और उपलब्धियां: एक विवादित लेकिन प्रभावशाली करियर

काश पटेल का करियर कानून और सुरक्षा क्षेत्र में लंबा रहा है। उन्होंने 2002 में रिचमंड यूनिवर्सिटी से क्रिमिनल जस्टिस में डिग्री ली और बाद में कानून की पढ़ाई पूरी की। 2005 में उन्होंने पब्लिक डिफेंडर के रूप में काम शुरू किया और बाद में अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) में राष्ट्रीय सुरक्षा अभियोजन में शामिल हुए। वे ISIS और अल-कायदा जैसे संगठनों के खिलाफ अभियानों में भी जुड़े रहे। ट्रंप प्रशासन के पहले कार्यकाल में उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में आतंकवाद-रोधी अभियानों की जिम्मेदारी संभाली।

56
Image Credit : X

राजनीतिक दबाव और कैबिनेट फेरबदल का असर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन पहले ही कई बड़े नामों को हटाकर कैबिनेट में बड़ा बदलाव कर चुका है। अब काश पटेल का नाम भी इसी फेरबदल की सूची में बताया जा रहा है। हालांकि व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने सार्वजनिक रूप से उनका समर्थन करते हुए कहा कि वह अभी भी प्रशासन की कानून-व्यवस्था टीम का अहम हिस्सा हैं।

66
Image Credit : X

आगे क्या होगा? FBI नेतृत्व पर संकट गहराया

फिलहाल FBI और व्हाइट हाउस दोनों की ओर से स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। अगर काश पटेल को हटाया जाता है, तो यह अमेरिकी खुफिया और सुरक्षा ढांचे में एक बड़ा बदलाव माना जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में यह विवाद और गहरा सकता है, जिससे अमेरिकी राजनीति में नई उथल-पुथल देखने को मिल सकती है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
विश्व अपराध समाचार (Vishwa Apradh Samachar)
विश्व राजनीति
अमेरिका
डोनाल्ड ट्रम्प

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
पंजाब सरकार ने हटाई सुरक्षा, केंद्र ने तुरंत भेजी CRPF! हरभजन सिंह को लेकर बड़ा खेल?
Recommended image2
Trump Event Shooting Mystery: शूटर कोल थॉमस एलन का चौंकाने वाला कबूलनामा, कौन था असली टारगेट?
Recommended image3
नवजोत सिद्धू भी करेंगे BJP में वापसी? पंजाब के लिए भाजपा ने बनाया मास्टरप्लान
Recommended image4
NASA फेलो टीचर या कोई और...आखिर कौन है कोल थॉमस एलन? जिसने ट्रंप इवेंट में फायरिंग की
Recommended image5
MP Heatwave Alert: भीषण गर्मी से हाहाकार, भोपाल में 8वीं तक स्कूल बंद, इन शहरों में बड़ा खतरा
Related Stories
Recommended image1
Trump Event Shooting Mystery: शूटर कोल थॉमस एलन का चौंकाने वाला कबूलनामा, कौन था असली टारगेट?
Recommended image2
NASA फेलो टीचर या कोई और...आखिर कौन है कोल थॉमस एलन? जिसने ट्रंप इवेंट में फायरिंग की
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved