भतीजे की शादी में शामिल होने सिंगापुर से घर लौटा परमजीत, लेकिन खुशियों के इस मौके से पहले ही उसकी हत्या हो गई! पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने 15-16 राउंड गोलियां चलाईं। आखिर मामूली विवाद इतना खूनी कैसे बन गया? दोनों परिवारों में पहले क्या हुआ था?
Faridabad Murder Case: हरियाणा के फरीदाबाद से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। धनतेरस की रात गाड़ी पार्क करने जैसी मामूली बात पर शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि पड़ोसी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। सिंगापुर में नौकरी करने वाला एक शख्स, जो सिर्फ दो दिन पहले अपने भतीजे की शादी की खुशियों में शामिल होने घर आया था, उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
25
फरीदाबाद के सेक्टर 21C में धनतेरस की रात खूनी खेल
8-9 गोलियां मारकर हत्या: सेक्टर 21C की एक इमारत में रहने वाले परमजीत धनखड़ (मृतक) पर उनके ही पड़ोसी मोहन उर्फ मोनू शर्मा ने लगभग 15-16 राउंड गोलियां चलाईं।
मौके पर ही मौत: परमजीत को करीब 8 से 9 गोलियां लगीं, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: मूल रूप से हिसार के रहने वाले परमजीत सिंगापुर में एक बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत थे। वह 24 नवंबर को होने वाली अपने भतीजे की शादी के लिए घटना से दो दिन पहले ही फरीदाबाद पहुंचे थे।
35
कुत्ते को लेकर पुरानी रंजिश और पार्किंग का मामूली विवाद
जिम से लौटते वक्त हुआ विवाद: रात करीब 8 बजे जब परमजीत जिम से घर लौटे, तो तीसरी मंजिल पर रहने वाले आरोपी मोहन के साथ गाड़ी खड़ी करने को लेकर कहासुनी हो गई।
पहले भी हुआ था झगड़ा: दोनों परिवारों के बीच पुरानी अनबन चल रही थी। वारदात से महज पांच दिन पहले कुत्ते को घुमाने को लेकर भी मोहन ने परमजीत के बेटे से बदसलूकी की थी।
आरोपी परिवार समेत फरार: गोलियां चलाने के तुरंत बाद आरोपी मोहन अपनी लाइसेंसी पिस्टल लेकर परिवार समेत फरार हो गया।
सबूत जुटाए गए: सूचना मिलते ही पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक (FSL) की टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल से कई खाली कारतूस बरामद किए।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा: पुलिस ने परमजीत के शव को पोस्टमार्टम के लिए ESIC मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
55
हरियाणा पुलिस ने क्या बताया?
हरियाणा पुलिस के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच पहले से अनबन थी। गोलीबारी से पांच दिन पहले कुत्ते को लेकर हुए विवाद में मोहन ने परमजीत के बेटे के साथ बदसलूकी की थी। वारदात के बाद आरोपी अपने परिवार के साथ फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।