Trump Diwali: ओवल ऑफिस में दिवाली का जश्न, कौन-कौन हुआ शामिल? ट्रंप को किसने भेंट की हनुमान चालीसा?

Published : Nov 07, 2026, 11:28 AM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओवल ऑफिस में भारतीय-अमेरिकी CEO और उद्यमियों के साथ दिवाली मनाई। इस दौरान दीया जलाया गया और विशाल गोंडल ने ट्रंप को हनुमान चालीसा भेंट की। जानिए समारोह में कौन-कौन शामिल हुआ और कब शुरू हुई यह परंपरा।

PREV
14
ट्रंप के साथ दिवाली मनाने पहुंचे भारतीय-अमेरिकी दिग्गज

Trump Diwali White House: व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में इस बार की दिवाली बेहद खास अंदाज में मनाई गई। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रमुख चेहरे, बड़े कारोबारी दिग्गजों और अपने प्रशासन के वरिष्ठ अफसरों के साथ मिलकर दीप जलाए और इस पावन पर्व का स्वागत किया। इस खास मौके पर भारत-अमेरिका रिश्तों की मजबूती और तरक्की की प्रार्थना की गई।

24
ओवल ऑफिस में दिवाली समारोह, कौन-कौन रहा मौजूद?

समारोह में भारतीय समुदाय और उद्योग जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई:

  • राजनयिक और कॉर्पोरेट लीडर्स: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा, IBM के सीईओ अरविंद कृष्णा और माइक्रोन टेक्नोलॉजी के संजय मेहरोत्रा मौजूद रहे।
  • प्रशासनिक अधिकारी: एफबीआई निदेशक कश पटेल, सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो, जय भट्टाचार्य और अर्जुन मोदी जैसे उच्च अधिकारी भी दीप प्रज्वलन में शामिल हुए।
  • अन्य प्रमुख मेहमान: शेफ विकास खन्ना, रूबी ढल्ला, राजीव शर्मा, विश्वजीत मल्लामपति और अरविंद चड्ढा की मौजूदगी ने इस शाम को और यादगार बनाया।
34
ओवल ऑफिस में दीया और ट्रंप को मिली हनुमान चालीसा
  • डोनाल्ड ट्रंप ने जलाया दीया: राष्ट्रपति ट्रंप ने स्वयं ओवल ऑफिस में दीया जलाकर इस उत्सव की औपचारिक शुरुआत की।
  • हनुमान चालीसा का खास उपहार: GOQii के संस्थापक विशाल गोंडल ने इस मौके पर ट्रंप को तुलसीदास जी द्वारा रचित 'हनुमान चालीसा' की प्रति भेंट की।
  • दोस्ती की कामना: गोंडल ने सोशल मीडिया पर इस पल को साझा करते हुए भारत और अमरीका की प्रगाढ़ मित्रता, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
44
2003 में शुरू हुई थी व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने की परंपरा
  • शुरुआत जॉर्ज बुश ने की: व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने की औपचारिक शुरुआत साल 2003 में पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश ने की थी।
  • ओबामा ने पहली बार जलाया दीया: 2009 में राष्ट्रपति बराक ओबामा 'ईस्ट रूम' में खुद दीया प्रज्वलित करने वाले पहले अमरीकी राष्ट्रपति बने थे।
  • बदलती जगहें: समय के साथ यह परंपरा आइजनहावर बिल्डिंग से आगे बढ़कर व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस और रूजवेल्ट रूम तक पहुंच चुकी है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories