भारत-अमेरिका ट्रेड डील अंतिम दौर में है। पीयूष गोयल ने इसके संकेत दिए। डील से अमेरिकी टैरिफ 25% से घटकर 17% हो सकता है। यह स्टील, टेक्सटाइल और दवा जैसे निर्यातों के लिए अहम है। भारत के कृषि और डेयरी हितों पर नजर बनी है।

अमेरिका और भारत के बीच लंबे समय से अटकी ट्रेड डील अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने 27 नवंबर को संकेत दिया है कि दोनों देश समझौते को अंतिम रूप देने के करीब हैं। इस डील पर सिर्फ सरकारों की ही नहीं, बल्कि भारत के लाखों कारोबारियों और निर्यातकों की भी नजर है। वजह है अमेरिकी टैरिफ का खतरा। अमेरिका ने भारतीय आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ का प्रस्ताव दिया है, जबकि ट्रेड डील होने की स्थिति में इसे घटाकर 17 प्रतिशत किए जाने की बात कही गई है। भारत के लिए अमेरिका सबसे बड़ा निर्यात बाजार है। स्टील, टेक्सटाइल, झींगा, हीरे, दवाइयां और ऑटो पार्ट्स जैसे उद्योग इस बातचीत से प्रभावित हो सकते हैं। लेकिन क्या भारत अपने कृषि और डेयरी क्षेत्र के हितों को सुरक्षित रखते हुए अमेरिका से बेहतर समझौता कर पाएगा? समझिए इस ट्रेड डील के बड़े मायने।

YouTube video player