संजय सिंह ने डीलिमिटेशन बिल को बीजेपी के फायदे वाला बताया। उन्होंने असम और जम्मू-कश्मीर का हवाला दिया। महिला आरक्षण पर उन्होंने कहा कि यह 2023 में पास हो चुका है। उन्होंने संसद सत्र पर भी अपनी राय रखी।

संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने की चर्चा के बीच डीलिमिटेशन बिल को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस बिल पर बीजेपी को घेरते हुए इसे ‘बीजेपी जिताओ बिल’ करार दिया है। उनका आरोप है कि परिसीमन के जरिए निर्वाचन क्षेत्रों का गठन इस तरह किया जा सकता है, जिससे बीजेपी को राजनीतिक फायदा मिले और विपक्ष के लिए उसे हराना मुश्किल हो जाए। संजय सिंह ने असम और जम्मू-कश्मीर में हुए परिसीमन का उदाहरण देते हुए DMK के संभावित समर्थन पर भी सवाल उठाए। वहीं, महिला आरक्षण बिल को लेकर अमित शाह के बयान पर उन्होंने कहा कि यह बिल 2023 में ही पास हो चुका है। KC वेणुगोपाल के ‘संसद चोरी’ वाले बयान और संसद सत्र की अवधि पर भी संजय सिंह ने अपनी बात रखी। देखिए, डीलिमिटेशन से लेकर महिला आरक्षण तक, संजय सिंह ने क्या-क्या कहा।

YouTube video player