1 अप्रैल 2026 से बदलेगा FASTag का नियम, Annual Pass की कीमत में बढ़ोतरी

Published : Mar 31, 2026, 04:12 PM IST
FASTag Annual Pass Price Increased to 3075 From April 1 NHAI Announces New Toll Plan

सार

Fastag Annual Pass Price Increase: 1 अप्रैल 2026 से FASTag एनुअल पास महंगा हो जाएगा। NHAI ने इसकी कीमत 3000 रुपये से बढ़ाकर 3075 रुपये कर दी है। यह पास प्राइवेट कार, एसयूवी और वैन के लिए मान्य होगा और देशभर के लगभग 1150 टोल प्लाजा पर इस्तेमाल किया जा सकेगा।

FASTag Annual Pass Price Increased: अगर आप अक्सर हाईवे या एक्सप्रेसवे पर सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। देशभर में टोल भुगतान को आसान बनाने वाली FASTag सेवा के एनुअल पास की कीमत बढ़ाने का फैसला किया गया है।

National Highways Authority of India (NHAI) ने घोषणा की है कि FASTag एनुअल पास की कीमत में बढ़ोतरी की जा रही है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी। अब तक यह सालाना पास 3,000 रुपये में मिलता था, लेकिन नई व्यवस्था के तहत इसमें 75 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। यानी अब हाईवे पर नियमित यात्रा करने वालों को FASTag एनुअल पास के लिए 3,075 रुपये खर्च करने होंगे।

यह भी पढ़ें: कौन हैं P.R. रमेश? जिन्होंने VerSe Innovation के ऑडिट कमेटी में संभाली बागडोर

क्या होता है FASTag एनुअल पास

FASTag एनुअल पास एक तरह का प्रीपेड टोल प्लान है, जिसे खास तौर पर उन लोगों के लिए शुरू किया गया था जो बार-बार हाईवे पर यात्रा करते हैं। इस पास को लेने के बाद हर बार टोल के लिए अलग से भुगतान या रिचार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती। एक बार भुगतान करने के बाद यह पास एक साल या 200 टोल पार करने तक वैध रहता है। जो भी शर्त पहले पूरी होती है, पास उसी समय तक मान्य रहता है।

क्यों बढ़ाई गई कीमत

सरकार के मुताबिक यह बढ़ोतरी नियमों के तहत की गई है। Ministry of Road Transport and Highways (MoRTH) ने बताया कि यह फैसला नेशनल हाईवे फीस नियम 2008 के प्रावधानों के अनुसार लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार FASTag एनुअल पास का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है और अब तक 56 लाख से ज्यादा लोग इस सुविधा का लाभ उठा चुके हैं। बढ़ती मांग और सिस्टम के संचालन से जुड़े खर्च को देखते हुए कीमत में मामूली संशोधन किया गया है।

किन वाहनों के लिए लागू होगा यह पास

FASTag एनुअल पास केवल प्राइवेट वाहनों के लिए लागू होता है। इसमें मुख्य रूप से:

  • कार
  • एसयूवी
  • वैन, जैसे वाहन शामिल हैं।

यह पास देशभर के लगभग 1,150 टोल प्लाजा पर मान्य होगा, जो राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेसवे पर स्थित हैं।

यात्रियों को क्या फायदा मिलेगा

FASTag एनुअल पास लेने वाले यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। सबसे बड़ा फायदा यह है कि टोल प्लाजा पर बार-बार रुकने या भुगतान करने की जरूरत नहीं पड़ती। सभी टोल भुगतान सीधे FASTag से हो जाते हैं, जिससे समय की बचत होती है और यात्रा भी ज्यादा आसान हो जाती है। इसके अलावा टोल भुगतान पूरी तरह कैशलेस हो जाता है, जिससे लंबी कतारों से भी राहत मिलती है।

ऐसे खरीद सकते हैं FASTag एनुअल पास

FASTag एनुअल पास खरीदने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसके लिए आप सरकार के आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले आपको Rajmarg Yatra ऐप डाउनलोड करना होगा या NHAI और MoRTH की वेबसाइट पर जाना होगा।

इसके बाद आपको अपनी गाड़ी की जानकारी और FASTag ID दर्ज करनी होगी। ध्यान रखना जरूरी है कि आपका FASTag एक्टिव हो और सही तरीके से वाहन से जुड़ा हो। भुगतान आप UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के जरिए कर सकते हैं। भुगतान पूरा होते ही यह पास आपकी FASTag ID से लिंक हो जाएगा और आपको SMS के जरिए इसकी पुष्टि मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें: बांके बिहारी मंदिर में रिंग सेरेमनी! VIP कटघरे में अंगूठी पहनाते दिखे कपल, वीडियो से मचा बवाल

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Rajasthan Board 12th Result : परीक्षा में 93.88% मार्क्स लेकिन जिंदगी की जंग हार गई निकिता
Bengaluru Crime: सॉफ्टवेयर इंजीनियर फांसी पर लटका, पत्नी ने देखा तो लगा दी 17वीं मंज़िल से छलांग!