Ferrari Luce: जिस Ferrari EV के डिजाइन की हुई आलोचना, वही 382 करोड़ में बिकी! कौन है खरीददार?

Published : Aug 18, 2026, 11:20 AM ISTUpdated : Aug 18, 2026, 11:21 AM IST
ferrari luce first ev auction 382 crore  Dr herbert wertheim chassis 0

सार

Ferrari Luce की पहली EV यूनिट 382 करोड़ रुपये में नीलाम हुई। लॉन्च पर डिजाइन की आलोचना के बावजूद इसकी पूरी 500 यूनिट बिक चुकी हैं। जानिए कौन है वो शख्स जिसने लगाई इतनी रिकॉर्डतोड़ बोली लगाकर खरीदी ‘Chassis 0’ और क्यों है ये इतनी खास?

Ferrari Luce EV: जिस Ferrari के डिजाइन ने लॉन्च के साथ ही ऑटोमोबाइल दुनिया में बहस छेड़ दी थी, वही अब अपनी कीमत को लेकर सुर्खियों में है। Ferrari की पहली प्रोडक्शन इलेक्ट्रिक कार Luce की पहली यूनिट नीलामी में करीब 40 मिलियन डॉलर यानी 382.4 करोड़ रुपये में बिकी है। खास बात यह है कि इस कार की शुरुआती अनुमानित कीमत महज 1.1 मिलियन डॉलर यानी करीब 10.5 करोड़ रुपये थी। आखिर ऐसा क्या खास है इस Ferrari में कि बोली 36 गुना से ज्यादा बढ़ गई?

10 करोड़ की कार पर 382 करोड़ की बोली क्यों लगी?

नीलामी में पेश की गई Ferrari Luce कोई सामान्य प्रोडक्शन कार नहीं है। इसे ‘Chassis 0’ नाम दिया गया है, क्योंकि यह Ferrari की प्रोडक्शन लाइन से निकलने वाली पहली इलेक्ट्रिक कार है। यानी इसे Ferrari के इलेक्ट्रिक दौर की शुरुआत का प्रतीक माना जा रहा है। कार को Ferrari के Tailor Made Programme के तहत बेहद खास तरीके से तैयार किया गया है। इसमें मैड्रेपर्ले सेमी-ग्लॉस व्हाइट पेंट दिया गया है, जिसमें रोशनी के कोण और तीव्रता के हिसाब से हरे से बैंगनी रंग तक की हल्की चमक दिखाई देती है। इसी ‘रोशनी’ की थीम से इसका नाम Luce रखा गया है।

कौन हैं $40 मिलियन चुकाने वाले खरीदार?

इस अनूठी EV को अमेरिकी अरबपति, इन्वेंटर, ऑप्टोमेट्रिस्ट और दिग्गज निवेशक डॉ. हर्बर्ट "हर्बी" वर्टहाइम (Dr. Herbert Wertheim) ने खरीदा है।

  • Apple से फेरारी तक का रिश्ता: 87 वर्षीय डॉ. वर्टहाइम 'Brain Power Incorporated' (BPI) के संस्थापक और सीईओ हैं। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने 1980 में Apple के IPO के दौरान शेयर खरीदे थे और इस कार के डिजाइनर जोनी आइव (Jony Ive) वही शख्स हैं, जिन्होंने Apple के iPhone और iMac का डिजाइन तैयार किया था।
  • गैराज में दूसरी स्पेशल फेरारी: वर्टहाइम ने पिछले साल $26 मिलियन की Daytona SP3 भी खरीदी थी। इस नई EV की आधिकारिक डिलीवरी उन्हें 2027 की शुरुआत में दी जाएगी।

डिजाइन पर हुई थी आलोचना, फिर भी 500 यूनिट बिक गईं

Ferrari Luce को इस साल मई में पेश किया गया था। कार का डिजाइन मशहूर डिजाइनर Jony Ive और Marc Newson ने Ferrari की डिजाइन टीम के साथ मिलकर तैयार किया है। लेकिन लॉन्च के समय इसका मिनिमलिस्ट डिजाइन हर किसी को पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया और ऑटोमोबाइल जगत में इसके लुक को लेकर खूब चर्चा और आलोचना हुई। इसके बावजूद Ferrari की डिमांड पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा। कंपनी के मुताबिक, Luce की लक्षित 500 यूनिट पहले ही बिक चुकी हैं। रेगुलर Luce की कीमत करीब 550,000 यूरो यानी लगभग 6.1 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके मुकाबले ‘Chassis 0’ की 382 करोड़ रुपये की नीलामी कीमत इसकी दुर्लभता और ऐतिहासिक महत्व को दिखाती है।

क्यों खास है 'Chassis 0'? केबिन में भी दिखता है ‘Luce’ का जादू

यह कार केवल फेरारी का पहला EV मॉडल नहीं है, बल्कि इसे फेरारी के विशेष Tailor Made प्रोग्राम के तहत तैयार किया गया है:

  • रंग बदलने वाली 'Luce' पेंट फिनिश: कार में सेमी-ग्लॉस Madreperla (मदर-ऑफ-पर्ल) फिनिश दी गई है। रोशनी के कोण और तीव्रता के हिसाब से इसकी सतह हरे से बैंगनी रंग की झिलमिलाहट (Iridescent effect) पैदा करती है।
  • रोशनी बिखेरता केबिन: इंटीरियर में स्विट्जरलैंड से मंगाया गया 'Perla' शेड का Le Mans मेटैलिक लेदर इस्तेमाल हुआ है, जो केबिन के अंदर रोशनी को रिफ्लेक्ट करके बड़े स्पेस का अनुभव कराता है।

382 करोड़ रुपये की नीलामी राशि का क्या होगा?

इस नीलामी की सबसे दिलचस्प बात सिर्फ कार की कीमत नहीं है। पूरी 40 मिलियन डॉलर की नीलामी राशि Ferrari Foundation को दी जाएगी। यह रकम भविष्य में शिक्षा से जुड़े प्रोजेक्ट्स के लिए इस्तेमाल की जाएगी। यानी 382 करोड़ रुपये की यह बिक्री केवल Ferrari के इतिहास में एक रिकॉर्ड कीमत वाली नीलामी नहीं है, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ा योगदान करेगी।

Ferrari के इलेक्ट्रिक युग की पहली कहानी

Luce Ferrari के लिए सिर्फ एक इलेक्ट्रिक कार नहीं है। यह कंपनी के उस नए दौर का पहला अध्याय है, जिसमें प्रतिष्ठित इतालवी ब्रांड इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दुनिया में कदम रख रहा है। शुरुआत में डिजाइन को लेकर आलोचना, करीब 6 करोड़ रुपये की सामान्य कीमत, 500 यूनिट की बिक्री और फिर पहली कार ‘Chassis 0’ की 382.4 करोड़ रुपये की नीलामी-Ferrari Luce ने कम समय में ही एक ऐसी कहानी बना दी है, जो उसके इलेक्ट्रिक इतिहास में लंबे समय तक याद रखी जाएगी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

अमित मालवीय कौन हैं? BJP IT सेल से 11 साल बाद हटाए गए, जानिए कितनी है नेटवर्थ
क्या है SAVE अमेरिका एक्ट? ट्रंप ने भारत के 646 मिलियन वोटरों का क्यों दिया उदाहरण?