ईरानी डेलिगेशन पहुंचा इस्लामाबाद,पर लेबनान सीजफायर से पहले बातचीत से इनकार...ट्रम्प की धमकी

Published : Apr 11, 2026, 07:02 AM IST
global geopolitics update iran us talks islamabad nuclear deal lebanon ceasefire trump threat analysis breaking news

सार

Pakistan Diplomacy Talks: ईरान-अमेरिका तनाव चरम पर है। लेबनान सीजफायर को लेकर बातचीत रुकी, ट्रंप ने सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी। इस्लामाबाद में हाई-लेवल मीटिंग शुरू होने वाली है, जहां न्यूक्लियर डील, होर्मुज स्ट्रेट और सैंक्शंस पर बड़ा फैसला संभव है। दुनिया की नजरें टिकीं।

Iran US Conflict Islamabad Meeting: मध्य-पूर्व में हालात फिर से बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। ईरान और अमेरिका के बीच चल रही कूटनीतिक खींचतान अब सीधे टकराव की तरफ जाती दिख रही है। एक तरफ ईरान ने साफ कर दिया है कि जब तक लेबनान में सीजफायर लागू नहीं होता, तब तक वह अमेरिका से बातचीत नहीं करेगा, वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर डील नहीं हुई तो सैन्य कार्रवाई भी की जा सकती है। इसी बीच दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान के इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं, जहां एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठक होने वाली है।

लेबनान सीजफायर बना बातचीत की सबसे बड़ी शर्त

ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने स्पष्ट कहा है कि अमेरिका के साथ किसी भी बातचीत की शुरुआत तभी होगी जब लेबनान में पूर्ण सीजफायर लागू होगा। इसके साथ ही ईरान ने अपने फ्रीज किए गए फंड वापस करने की भी मांग रखी है। ईरान का कहना है कि बिना इन शर्तों को पूरा किए किसी भी तरह की बातचीत का कोई मतलब नहीं है। ईरान का रुख साफ है कि वह बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन पहले उसे अपने अधिकारों की गारंटी चाहिए।

 

 

इस्लामाबाद में हाई-लेवल डिप्लोमैटिक मीटिंग की तैयारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान और अमेरिका दोनों के डेलीगेशन इस समय पाकिस्तान के इस्लामाबाद में मौजूद हैं। यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि इसमें सीधे तौर पर कई बड़े मुद्दों पर बातचीत हो सकती है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस वार्ता में अमेरिकी टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वहीं ईरान की ओर से संसद अध्यक्ष गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं। पाकिस्तान की तरफ से भी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख आसिम मुनीर और अन्य शीर्ष अधिकारी इस प्रक्रिया का हिस्सा हैं।

सीजफायर डील में शामिल होने वाले प्रमुख प्रतिनिधा...

  • पाकिस्तान: प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख आसिम मुनीर, विदेश मंत्री इशाक डार और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार आसिम मलिक।
  • अमेरिका: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, स्पेशल प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ, सीनियर एडवाइजर जेरेड कुशनर, सैन्य अधिकारी ब्रैड कूपर।
  • ईरान: संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ, विदेश मंत्री अब्बास अराघची, मजीद उप विदेश मंत्री तख्त खांची।

अमेरिका की सख्त चेतावनी और ट्रंप का बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर ईरान के साथ समझौता नहीं होता है तो अमेरिका सैन्य कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी युद्धपोतों को अत्याधुनिक हथियारों से लैस किया जा रहा है। ट्रंप ने भरोसा जताया कि होर्मुज स्ट्रेट जल्द खुल सकता है, चाहे ईरान सहयोग करे या नहीं। यह समुद्री मार्ग दुनिया की तेल सप्लाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

बातचीत के बड़े मुद्दे क्या हैं?

इस वार्ता में चार बड़े और संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है:

  • ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम: अमेरिका चाहता है कि ईरान यूरेनियम संवर्धन बंद करे और परमाणु गतिविधियां सीमित हों
  • होर्मुज स्ट्रेट: ईरान इस पर नियंत्रण और शुल्क चाहता है, जबकि अमेरिका इसे पूरी तरह खुला रखना चाहता है
  • मिसाइल प्रोग्राम: अमेरिका लंबी दूरी की मिसाइलों पर रोक लगाना चाहता है
  • सैंक्शंस और फंड: ईरान सभी प्रतिबंध हटाने और फ्रीज फंड वापस करने की मांग कर रहा है।

वैश्विक संगठनों की नजर और शांति की अपील

संयुक्त राष्ट्र (UN) ने इस वार्ता को बेहद अहम बताया है और दोनों देशों से अपील की है कि इसे सफल बनाया जाए। UN प्रमुख ने कहा कि यह तनाव कम करने का बड़ा मौका है जिसे गंवाना नहीं चाहिए। यूरोपीय संघ (EU) ने भी मध्य-पूर्व के अन्य मुद्दों पर चिंता जताई है और इजराइल की नई बस्तियों की योजना को अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ बताया है।

बढ़ता तनाव, बढ़ती उम्मीदें

एक तरफ ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध जैसे हालात बन रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कूटनीतिक बातचीत की उम्मीदें भी बनी हुई हैं। पाकिस्तान में होने वाली यह बैठक आने वाले दिनों में मध्य-पूर्व की दिशा तय कर सकती है-शांति की ओर या फिर नए संघर्ष की तरफ। दुनिया की नजर अब इस्लामाबाद में होने वाली इस ऐतिहासिक वार्ता पर टिकी है, जो या तो बड़ा समझौता ला सकती है या फिर तनाव को और बढ़ा सकती है।

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Today Weather in Lucknow: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी, UP में 40 डिग्री पहुंचने वाला है तापमान!
Delhi Weather Today: आज तपेगी राजधानी! टेंपरेचर 35 डिग्री पार, जानें और कितना बढ़ेगा तापमान