Gujarat Bomb Threat: '2008 को मत भूलना...' एक Email और गुजरात में बढ़ गई चौकसी, कहां-कहां हुई जांच?

Gujarat Bomb Threat: '2008 को मत भूलना...' एक Email और गुजरात में बढ़ गई चौकसी, कहां-कहां हुई जांच?

Published : Nov 04, 2026, 01:30 PM IST

गुजरात की सभी केंद्रीय जेलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप! वडोदरा सेंट्रल जेल में Bomb Squad, Dog Squad और पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन। आखिर ईमेल में क्या लिखा था और जांच में अब तक क्या मिला? देखिए पूरी रिपोर्ट।

Gujarat Jail Bomb Threat: गुजरात की सभी केंद्रीय जेलों को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। एक धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद वडोदरा सेंट्रल जेल सहित राज्यभर की जेलों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बड़ौदा सेंट्रल जेल की अधीक्षक उषा राडा ने पुष्टि की है कि पुलिस, क्राइम ब्रांच और बम डिस्पोजल स्क्वाड (BDDS) की टीमें गहन तलाशी अभियान चला रही हैं, हालांकि अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। वडोदरा सेंट्रल जेल की अधीक्षक उषा राडा ने बताया कि जेल परिसर में सघन चेकिंग अभियान शुरू

ईमेल से मिली धमकी और सर्च ऑपरेशन की डिटेल्स
राज्यभर की जेलों को निशाना बनाने वाले इस धमकी भरे मेल के सामने आते ही सुरक्षा महकमा हरकत में आ गया।
अधिकारियों का बयान: वडोदरा सेंट्रल जेल की अधीक्षक उषा राडा ने बताया कि मेल मिलने के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस, बीडीएस टीम, डॉग स्क्वाड और राउपुरा पुलिस ने जेल परिसर में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।
सभी जेलों को खतरा: मेल में किसी एक विशेष जेल का नाम नहीं लिया गया है, बल्कि पूरे गुजरात की केंद्रीय जेलों को निशाना बनाने की बात कही गई है, जिसके चलते सभी जिलों की जेलों में एक साथ चौकसी बढ़ाई गई है।
अब तक क्या मिला: सुरक्षा टीमों द्वारा चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा चुकी है, और राहत की बात यह है कि शुरुआती जांच में कोई भी संदेहास्पद वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला है।

 प्रशासन की मुस्तैदी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम
इस तरह की धमकियों के बाद जेल प्रशासन किसी भी तरह की कोताही बरतने के मूड में नहीं है।
सुरक्षा व्यवस्था सख्त: कैदियों की आवाजाही और जेल परिसर में प्रवेश करने वाले हर शख्स पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
एजेंसियों का पहरा: खुफिया विभाग और साइबर सेल उस ईमेल एड्रेस का पता लगाने में जुटी है जहां से यह धमकी भरा संदेश भेजा गया था, ताकि शरारती तत्वों को जल्द बेनकाब किया जा सके।

Abhijeet Dipke: Saurabh Das को Oxford-London जाने से क्यों रोका? Modi सरकार को किस बात का डर?
अकाली-BJP गठबंधन पर केजरीवाल का बड़ा बयान! आखिर किसके साथ है AAP का Alliance? | Arvind Kejriwal
Kannauj Horror: टॉयलेट के लिए रुकी स्कूल बस, पीछे से 4 मासूम छात्रों को मौत देकर चला गया ट्रक!
Russia Ukraine War: अब रूस को रोकना होगा! यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को मिला डरावना अलर्ट-लगाई गुहार
03:46Nazia Elahi Khan Ayodhya: रामलला के दर्शन कर क्या बोलीं नाजिया? बंगाल को लेकर दिया बड़ा बयान
US ALERT: अमेरिका में कभी भी हो सकता है बड़ा धमाका? डोनाल्ड ट्रंप के भयंकर ऑर्डर से क्यों कांपी आर्मी?
17:21Modi Leadership: एशिया में शी जिनपिंग के बाद PM मोदी, राहुल गांधी को BJP ने दिखाईं 4 बड़ी रिपोर्ट्स!
03:17Maldives को टक्कर देते हैं Turkey के ये 5 Beaches! खूबसूरती देख उड़ जाएंगे होश
कैप्टन स्मित मच्छार के समारोह में गूंजी हनुमान चालीसा, सम्मान में खड़ा हो गया मुस्लिम नेता
02:58दुनिया का ऐसा शहर जहां 4 महीने नहीं निकलता सूरज! वजह जानकर चौंक जाएंगे
Read more