
US ALERT: अमेरिका में कभी भी हो सकता है बड़ा धमाका? डोनाल्ड ट्रंप के भयंकर ऑर्डर से क्यों कांपी आर्मी?
Donald Trump Latest News: अमेरिका के आयोवा में 4,500 किलो खतरनाक Lead Azide विस्फोटक को नष्ट करने पर ट्रंप ने क्यों लगाई रोक? आखिर इसे तबाह करना ज्यादा सुरक्षित है या छोड़ देना? वीडियो में जानिए पूरा मामला।
Trump Iowa Explosives Order: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसे विस्फोट पर अचानक रोक लगा दी है, जिसे अमेरिकी सेना सुरक्षा के लिहाज से बेहद जरूरी बता रही थी। मामला आयोवा के मिडलटाउन स्थित आर्मी एम्युनिशन प्लांट का है, जहां करीब 4,500 किलोग्राम यानी लगभग 10 हजार पाउंड खतरनाक विस्फोटक Lead Azide रखा हुआ है। अमेरिकी सेना की योजना 68 बैरल में मौजूद इस पुराने और अस्थिर विस्फोटक को नियंत्रित तरीके से नष्ट करने की थी। लेकिन पर्यावरण संगठनों की कानूनी चुनौती के बाद अदालत ने फिलहाल इस कार्रवाई पर रोक लगा दी। अब ट्रंप ने भी सेना को अदालत के फैसले और नए गवर्नर रॉब सैंड की सहमति तक इंतजार करने का आदेश दिया है। सवाल है कि आखिर यह विस्फोटक इतना खतरनाक क्यों है? क्या इसे नष्ट करना ज्यादा सुरक्षित है या ऐसे ही छोड़ देना? जानिए पूरा मामला।