'हम यह दुनिया छोड़ रहे हैं': कंपनी को भेजा ईमेल, फिर किराए के घर में पत्नी के जन्मदिन पर मिलीं टेक कपल की लाशें

Published : Oct 17, 2026, 02:37 PM IST
gurugram couple death m3m marina tech professional wife murder suicide email

सार

गुरुग्राम की M3M मरीना सोसायटी में केरल के रहने वाले टेक प्रोफेशनल मोहम्मद असलम और उनकी पत्नी फरहाना मृत पाए गए। कंपनी को सुसाइड मेल भेजने के बाद असलम का शव फंदे पर लटका और पत्नी फर्श पर मिली। पुलिस मर्डर-सुसाइड के एंगल से जांच कर रही है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Gurugram News: गुरुग्राम के सेक्टर-68 स्थित M3M मरीना आवासीय सोसायटी से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। केरल के रहने वाले 30 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर मोहम्मद असलम और उनकी पत्नी फरहाना (28) अपने ही फ्लैट में मृत मिले। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस दिन यह घटना सामने आई, उसी दिन फरहाना का जन्मदिन भी था। पुलिस शुरुआती जांच के आधार पर इसे हत्या और आत्महत्या (मर्डर-सुसाइड) का मामला मानकर तफ्तीश कर रही है।

Gurugram Techie Death: कंपनी के ऑफिशियल ईमेल पर आया सुसाइड नोट

  • इस पूरी घटना का खुलासा तब हुआ जब बुधवार सुबह असलम की कंपनी के अधिकारियों को उनके ऑफिशियल मेल से एक संदेश मिला। ईमेल में लिखा था-"हम यह दुनिया छोड़ रहे हैं"। असलम ने इसमें अपने परिजनों और मकान मालिक के संपर्क नंबर देकर उन्हें तुरंत सूचना देने का आग्रह किया था।
  • ईमेल देखते ही कंपनी कर्मचारियों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत मकान मालिक को संपर्क किया। मकान मालिक जब सेक्टर-68 वाले फ्लैट पहुंचे, तो मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। अंदर बेडरूम में असलम का शव पंखे से लटका था, जबकि फरहाना फर्श पर अचेत पड़ी थीं और उनके गले पर चोट के निशान मिले।

M3M Marina Residential Society Investigation: मौके से कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद

  • पुलिस की टीम जब मेंटेनेंस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंची, तो कमरे का मंजर देखकर सब दंग रह गए। महिला के कपड़ों पर हाथ से "I love you" लिखा हुआ था।
  • घटनास्थल से पुलिस ने कई चीजें जब्त की हैं:
  • तीन लैपटॉप और दो स्मार्टफोन
  • एक रस्सी, कैंची और पेन ड्राइव
  • एक पर्सनल डायरी

इन सभी चीजों को फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का मानना है कि असलम ने पहले पत्नी का गला घोंटा और फिर खुद फांसी लगा ली। बादशाहपुर थाना पुलिस ने BNS की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Mental Health & Work Pressure: परिजनों ने जताई काम के दबाव की आशंका

  • असलम NIT कालीकट और IIM इंदौर जैसे नामी संस्थानों के पूर्व छात्र रहे थे और एक इंडोनेशियाई टेक कंपनी में कार्यरत थे। वहीं, फरहाना बेंगलुरु की एक आईटी फर्म के लिए वर्क फ्रॉम होम कर रही थीं। दोनों शादी के बाद बेहद खुश थे और तीन महीने पहले ही बेंगलुरु से गुरुग्राम शिफ्ट हुए थे।
  • रिश्तेदारों और परिवार का कहना है कि दोनों के बीच कोई घरेलू विवाद नहीं था। हालांकि, असलम पिछले डेढ़ साल से गंभीर डिप्रेशन (अवसाद) की दवाइयां ले रहे थे। परिजनों को शक है कि काम का अत्यधिक तनाव और मानसिक अवसाद ही इस खौफनाक कदम की मुख्य वजह बना। पुलिस फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जब्त इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं विकास पांडेय? जिनकी वजह से यूट्यूबर ध्रुव राठी के लिए जारी हुआ जमानती वारंट
Greater Noida Tragedy: रात में मेला देखकर लौटे, सुबह मिली 5 लाश, मातम का मंजर देखा कांपा कलेजा