
चंडीगढ़। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 6 से 8 फरवरी तक राज्य स्तरीय पशु मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में अच्छी नस्ल के बेशकीमती पशु रैंप पर कैटवॉक करेंगे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट नस्ल के पशु लाने वाले पशुपालकों को इनाम राशि दी जाएगी। इसके साथ ही मेले के दौरान रोज पंजीकरण कराने वाले किसानों को आकर्षक पुरस्कार, जैसे बुलेट मोटरसाइकिल, जीतने का मौका मिलेगा। विजेताओं का चयन रोज शाम को लक्की ड्रा के जरिए किया जाएगा।
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार 6 फरवरी को हरियाणा के पशुपालन एवं कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा 41वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। 7 फरवरी को केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन, डेयरी एवं पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मुख्य अतिथि होंगे। समापन समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
मेले में दो बड़ी प्रदर्शनियों का आयोजन होगा, जिनमें 100 से ज्यादा सरकारी और निजी संस्थान भाग लेंगे। यहां पशुपालन से जुड़ी नई तकनीकों और आधुनिक तरीकों की जानकारी किसानों को दी जाएगी। किसानों के मनोरंजन के लिए रोज सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और सरकार की ओर से निशुल्क जलपान की व्यवस्था भी की गई है।
पशुपालन विभाग के अनुसार राज्य के 23 जिलों से लगभग 1 लाख किसान इस मेले में भाग लेंगे। किसानों के आने-जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल पर भी विभाग ने सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।
राज्य स्तरीय पशु मेले में करीब 1500 अच्छी नस्ल के पशु लाए जाएंगे। इन पशुओं को 53 अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है और हर श्रेणी में प्रतियोगिता आयोजित होगी। इससे पशुपालकों को अपनी बेहतरीन नस्ल के पशु दिखाने और पुरस्कार जीतने का अवसर मिलेगा।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।