
Woman Runs Barefoot in Saree: झारखंड के रामगढ़ जिले की कविता कुमारी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। वजह कोई बड़ी उपलब्धि या महंगी ट्रेनिंग नहीं, बल्कि उनकी मजबूरी के बीच दिखाई दी मेहनत है। दुलमी प्रखंड के सोसो गांव की रहने वाली कविता ने होम गार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में 1600 मीटर की दौड़ महज 6 मिनट में पूरी की। खास बात यह रही कि उन्होंने यह दौड़ साड़ी पहनकर और नंगे पैर पूरी की। जानिए कविता कुमार ने ऐसा क्यों किया और देखें वायरल वीडियो।
कविता कुमारी विधवा हैं और अपने दो छोटे बच्चों के साथ बुजुर्ग सास-ससुर की जिम्मेदारी भी संभालती हैं। परिवार का खर्च चलाने के लिए वह ईंट भट्ठे पर काम करती हैं। आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह दौड़ की तैयारी के लिए जूते, ट्रैकसूट या दूसरे जरूरी सामान खरीद सकें। इसके बावजूद उन्होंने तैयारी नहीं छोड़ी। बताया गया कि कविता रोज सुबह करीब 4 बजे उठकर दौड़ का अभ्यास करती थीं। कई बार उनके पास अभ्यास के लिए भी साड़ी के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं होता था।
ये भी पढ़ें- नरेंद्र मोदी बचपन में कैसे छात्र थे? PM ने खुद सुनाया स्कूल का वो किस्सा, जो आज भी है साथ
कविता के लिए यह भर्ती सिर्फ एक सरकारी नौकरी पाने की कोशिश नहीं है। उनके मुताबिक, नौकरी मिलने से बच्चों की परवरिश और परिवार की जिम्मेदारियां संभालना आसान हो सकता है। यही वजह है कि सीमित साधनों के बावजूद उन्होंने शारीरिक परीक्षा की तैयारी जारी रखी। रामगढ़ में होम गार्ड भर्ती अभियान के तहत 284 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया बताई गई है। भर्ती में महिलाओं के लिए आधे पद आरक्षित हैं। इसके अलावा विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के लिए 5 प्रतिशत अतिरिक्त आरक्षण का प्रावधान बताया गया है। नीचे देखें कविता का वायरल वीडियो-
Barefoot. In a saree. Under the scorching sun. 🇮🇳
Kavita, a widowed mother from Ramgarh, Jharkhand, ran 1,600m for a Home Guard job — without shoes, spikes or a tracksuit.
And she cleared the physical test with top marks. ❤️
She wasn’t just running a race. She was running for a better future for her children. https://t.co/aWuPTKyhLP
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) October 7, 2026
ये भी पढ़ें- नौकरी गई, 30 लाख का कर्ज बाकी... माता-पिता को नहीं बता पा रहा इंजीनियर, Reddit पर छलका दर्द
कविता के दौड़ने का वीडियो वहां मौजूद एक दर्शक ने रिकॉर्ड किया था। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने उनकी मेहनत की तारीफ की। कई यूजर्स ने इसे बच्चों और परिवार के बेहतर भविष्य के लिए उनकी कोशिश बताया। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दूसरा पहलू भी उठाया। उनका कहना है कि कविता की मेहनत जरूर प्रेरक है, लेकिन एक उम्मीदवार का जरूरी खेल सामान के बिना दौड़ना आर्थिक मजबूरी और व्यवस्था से जुड़े सवाल भी सामने लाता है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।