
सीतामढ़ी में अंधविश्वास की आड़ में मासूम बच्चों के साथ कथित क्रूरता का एक वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। परिहार थाना क्षेत्र के महादेवपट्टी गांव में श्मशान घाट के पास बच्चों को कथित तौर पर इलाज के नाम पर उल्टा लटकाकर घुमाया गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वायरल वीडियो में लाल कुर्ता-धोती पहने एक व्यक्ति छोटे बच्चों को पैरों से पकड़कर हवा में गोल-गोल घुमाता दिखाई दे रहा है। पुलिस के अनुसार वीडियो में करीब 2 से 5 साल की उम्र के बच्चे नजर आ रहे हैं। आरोप है कि कुछ बच्चों को जमीन पर भी फेंका गया। सबसे परेशान करने वाली बात यह है कि घटना के दौरान वहां लोगों की भीड़ मौजूद थी। बच्चों के साथ हो रही कथित ज्यादती के बावजूद किसी के हस्तक्षेप नहीं करने पर भी सवाल उठ रहे हैं।
परिहार,सीतामढ़ी कैसे यह ढोंगी मासूम बच्चों के ज़िन्दगी के साथ खेल रहा है। ढोंगी बाबा कैसे बच्चे को उछाल रहा है ये ढोंगी समाज में एक कैंसर की तरह है, कैसे माँ बाप है, ऐसे ढोंगी को जेल में होना चाहिए
@BiharCMQRT @samrat4bjp https://t.co/sjtvfpWWtU
— ekkadam (@ekkadam260772) October 6, 2026
यह भी पढ़ें: ‘शुद्धिकरण’ के नाम पर पति ने की पत्नी से हैवानियत: पहले दी तालिबानी सजा, फिर कराया गैंगरेप
वीडियो वायरल होने के बाद परिहार थाना पुलिस ने मामले का सत्यापन किया। जांच में सामने आया कि घटना महादेवपट्टी के वार्ड नंबर-02 में संस्कृत विद्यालय के पास स्थित श्मशान घाट के नजदीक की है। पुलिस की शुरुआती जांच में वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान श्रवण महतो, निवासी महादेवपट्टी वार्ड-05 के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम-2015 और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
मामले की जांच एसआई शिवम को सौंपी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बच्चों को वहां क्यों लाया गया था और उनके साथ वास्तव में क्या किया गया। वीडियो में मौजूद अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर सामने आए आरोपों की जांच शुरू कर दी है। साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बच्चों के साथ किसी भी तरह की हिंसा या खतरनाक अंधविश्वासी प्रथा गंभीर चिंता का विषय है।
यह भी पढ़ें: Instagram पर ‘जॉनी’ से प्यार, हिंदू रीति-रिवाज से शादी...6 महीने बाद ऐसा क्या हुआ, जो मच गया बवाल?
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।