
बेंगलुरु: सड़क हादसे का एक ऐसा खौफनाक मंजर सामने आया है, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप गई। एक तेज रफ्तार टिपर ने स्कूटर सवार महिला को कुचल दिया। दर्दनाक बात यह रही कि हादसे के बाद महिला का दिल शरीर से बाहर निकल गया और कुछ देर तक सड़क पर धड़कता रहा। यह दिल दहला देने वाली घटना सोमवार सुबह बेंगलुरु दक्षिण जिले के कग्गलिपुरा में पट्टरेदपाल्या के पास कनकपुरा मेन रोड पर हुई।
कग्गलिपुरा की रहने वाली 57 साल की नागरत्ना एक स्कूल टीचर थीं। वह अपने पति के साथ स्कूटर से जा रही थीं, तभी पीछे से आ रहे एक टिपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में नागरत्ना की मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि उनके पति की जान बच गई और उन्हें सिर्फ मामूली चोटें आई हैं।
नागरत्ना अपने पति के साथ घर लौट रही थीं। कनकपुरा रोड पर एक तेज रफ्तार टिपर ने उनके टू-व्हीलर को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही नागरत्ना स्कूटर से नीचे गिर गईं और टिपर का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। उनका शरीर बुरी तरह कुचल गया और शरीर के अंग बाहर आ गए। सबसे खौफनाक पल वो था जब उनका दिल शरीर से अलग होकर सड़क पर गिर गया और कुछ देर तक धड़कता रहा। वहां मौजूद लोग और बाकी गाड़ियों वाले यह भयानक नजारा देखकर बुरी तरह सहम गए।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टिपर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।