Viral Story: पति-पत्नी को मिले अलग मेन्यू, एक में रेट नहीं, बिल देखकर उड़ गए होश

Published : Sep 29, 2026, 10:36 AM IST
italy grand hotel tremezzo viral menu

सार

इटली के एक होटल में कपल को अलग-अलग मेन्यू दिए गए। पत्नी के मेन्यू में कीमत नहीं थी, जबकि पति वाले में थी। इस कारण उनका बिल 926.86 डॉलर आया। सोशल मीडिया पर इस तरीके को लेकर बहस छिड़ गई है।

इटली के एक लग्जरी होटल में खाना खाने पहुंचे एक कपल को अलग-अलग मेन्यू कार्ड दिए गए। अब इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बहस हो रही है। दरअसल, पत्नी को जो मेन्यू दिया गया, उसमें खाने की कीमत नहीं लिखी थी। वहीं, पति को मिले मेन्यू में हर डिश का रेट साफ-साफ लिखा था। सोशल मीडिया यूजर लियाना ने लेक कोमो के ग्रैंड होटल ट्रेमेजो (Grand Hotel Tremezzo) का अपना यह अनुभव शेयर किया है।

दो तरह के मेन्यू: एक में रेट, दूसरे में नहीं!

लियाना ने अपने वीडियो में बताया कि रेट न लिखे होने की वजह से उन्हें ऑर्डर करने में काफी दिक्कत हुई। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वो टेस्टिंग मेन्यू लें या फिर 'ए ला कार्टे' डिश चुनें। जब उनके पति ने बताया कि उनके मेन्यू में तो रेट लिखे हैं, तब जाकर दोनों को इस 'कीमत वाले फर्क' का पता चला। लियाना ने बताया कि रोम के एक थ्री-मिशेलिन-स्टार रेस्टोरेंट में भी उनके साथ पहले ऐसा हो चुका है। शुरुआत में तो उन्हें बिना रेट की चिंता किए खाना एन्जॉय करने में मजा आया, लेकिन जब बिल हाथ में आया, तो सारा मजा किरकिरा हो गया।

सिर्फ दो ड्रिंक्स के लिए उन्हें 120 डॉलर और बर्थडे डेजर्ट के लिए 140 डॉलर चुकाने पड़े। टिप मिलाकर उनका कुल बिल 926.86 डॉलर का आया। लियाना ने बाद में लिखा कि उन्हें लगा था कि खाने का बिल 500 डॉलर के आसपास आएगा। अगर उन्हें पहले से रेट पता होते, तो ज्यादा अच्छा रहता। उन्होंने यह भी बताया कि खाने में उन्हें बीफ वेलिंगटन (Beef Wellington) सबसे ज्यादा पसंद आया। हालांकि, उन्होंने ट्रिप के लिए खाने, शॉपिंग और टैक्सी का बजट पहले से अलग रखा था, इसलिए इस भारी-भरकम बिल से उन्हें ज्यादा आर्थिक परेशानी नहीं हुई।

लोगों के मिले-जुले रिएक्शन

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के मिले-जुले रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ लोगों को बिना रेट वाला मेन्यू का आइडिया अच्छा लगा, तो वहीं कई लोगों का कहना है कि खाने की कीमत पहले से जानना ग्राहक का हक है। कुछ यूजर्स ने इसे रेस्टोरेंट की मार्केटिंग ट्रिक बताया। उनका मानना है कि रेस्टोरेंट वालों को लगता होगा कि अगर महिलाओं को रेट नहीं दिखेंगे, तो वो ज्यादा खाना ऑर्डर करेंगी। वहीं, कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि क्या इटली के लोगों को भी ऐसे ही दो मेन्यू मिलते हैं, या फिर सिर्फ महिला टूरिस्ट्स के साथ ऐसा होता है? वैसे, रिपोर्ट्स की मानें तो इटली के हर रेस्टोरेंट में इस तरह के मेन्यू का चलन आम नहीं है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

VIRAL REACTION: दुबई छोड़कर इंडिया लौटने की बात सुनकर चौंके दोस्त, फिर खुला असली राज
Indian Railways Rule: 1 अक्टूबर से टिकट चेकिंग सख्त, Original ID जरूरी, जानें नए नियम