
देश के कई हिस्सों में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ता बताते हैं कि उन्हें गैस सिलेंडर बुक कराने के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ता है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनका सिलेंडर बुक हो चुका है, लेकिन डीलर समय पर डिलीवरी नहीं कर रहा या अतिरिक्त पैसे मांग रहा है।
सोशल मीडिया पर भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां लोगों ने शिकायत की है कि बुकिंग होने के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर गैस एजेंसी मनमानी करे तो ग्राहक क्या करें और शिकायत कहां करें।
एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई को बेहतर बनाने के लिए हाल ही में बुकिंग साइकिल में बदलाव किया गया है। पहले एक सिलेंडर के बाद अगली बुकिंग के लिए 21 दिन का इंतजार करना पड़ता था, जिसे बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। सरकार का कहना है कि इससे हर उपभोक्ता तक गैस सिलेंडर की सही समय पर आपूर्ति हो सकेगी और जमाखोरी जैसी समस्या को रोका जा सकेगा।
यह भी पढ़ें: दिनदहाड़े अगवा हुई 12 साल की बच्ची, पिता को आया वीडियो कॉल… “पुलिस को बताया तो...”
अगर किसी उपभोक्ता ने सिलेंडर बुक कर दिया है और उसके बावजूद गैस एजेंसी डिलीवरी में देरी करती है या तय कीमत से ज्यादा पैसे मांगती है, तो यह नियमों के खिलाफ माना जाता है। सरकारी नियमों के अनुसार गैस एजेंसी तय कीमत से ज्यादा पैसे नहीं मांग सकती। अगर ऐसा होता है तो ग्राहक इसकी शिकायत दर्ज करा सकता है और एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है।
अगर आपको बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा या डीलर ज्यादा पैसे मांग रहा है, तो सबसे पहले अपनी गैस कंपनी के कस्टमर केयर या हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करें।
Indane Gas हेल्पलाइन नंबर
HP Gas हेल्पलाइन नंबर
Bharat Gas हेल्पलाइन नंबर
जब कोई उपभोक्ता आधिकारिक हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करता है, तो कंपनी उस मामले की जांच करती है। अगर डीलर की गलती पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है। इसलिए अगर गैस एजेंसी की तरफ से डिलीवरी में देरी हो रही है या ज्यादा पैसे मांगे जा रहे हैं, तो चुप रहने के बजाय तुरंत शिकायत दर्ज कराना बेहतर कदम हो सकता है। इससे आपकी समस्या जल्दी हल हो सकती है और दूसरे ग्राहकों को भी राहत मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन के टॉयलेट को बना दिया OYO? डेढ़ घंटे बाद खुला दरवाजा तो मच गया हंगामा
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।